दिल्ली में अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे चेतेश्वर पुजारा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही किया था डेब्य

दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा अपने टेस्ट करियर का 100वां मैच खेलने उतरेंगे। उन्होंने 2010 में अपना डेब्यू भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही किया था।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 फरवरी से दिल्ली में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा अपने टेस्ट करियर की बड़ी उपलब्धि उस दिन अपने नाम कर लेंगे। दरअसल, पुजारा दिल्ली में अपने टेस्ट करियर का 100वां मैच खेलने उतरेंगे। इसी के साथ पुजारा भारतीय क्रिकेटरों की एक विशिष्ट सूची में शामिल हो जाएंगे। चेतेश्वर पुजारा 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 13वें भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही मौजूदा टीम में वो 100 टेस्ट मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय होंगे। उनके अलावा विराट कोहली 100 टेस्ट खेल चुके हैं।

पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही किया था टेस्ट डेब्यू

पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही किया था टेस्ट डेब्यू

आपको बता दें कि चेतेश्वर पुजारा ने 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और क्रिकेट में एक दशक पूरा करने के बाद जब वो अपने करियर का 100वां टेस्ट खेलने जा रहे हैं तो यह उपलब्धि भी उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही मिलेगी। अपने टेस्ट डेब्यू में पुजारा ने 72 रन की पारी खेली थी। इस मैच में उन्हें राहुल द्रविड़ से आगे तीन नंबर पर भेजा गया था। पुजारा ने जिस मैच में डेब्यू किया था वो मैच भारत ने जीत लिया था और सीरीज भी 2-0 से अपने नाम की थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुजारा का है शानदार रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुजारा का है शानदार रिकॉर्ड

चेतेश्वर पुजारा अपने टेस्ट डेब्यू के बाद से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 52.77 की औसत से 1900 रन बनाए हैं। इसमें पुजारा के नाम 5 शतक और 10 अर्द्धशतक शामिल हैं। पुजारा के इन आंकड़ों से पता चलता है कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टीम रास आती है और वो इस बड़ी टीम के खिलाफ बड़ा स्कोर करने का दम रखते हैं। 2018-19 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पुजारा ने 4 टेस्ट मैचों में 521 रन बनाए थे और भारत ने पहली टेस्ट सीरीज जीती थी। हालांकि नागपुर टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा का बल्ला नहीं चला था और वो सिर्फ 14 गेंदों का सामना करते हुए 7 रन पर आउट हो गए थे।

100वें टेस्ट में फ्लॉप रहे हैं कई भारतीय क्रिकेटर

100वें टेस्ट में फ्लॉप रहे हैं कई भारतीय क्रिकेटर

आपको बता दें कि चेतेश्वर पुजारा के लिए 100वें टेस्ट में अच्छा स्कोर करना काफी चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि अभी तक कई भारतीय क्रिकेटरों के लिए उनका 100वां टेस्ट मैच मनहूस ही रहा है। भारत की तरफ से अभी तक कोई भी बल्लेबाज अपने 100वें टेस्ट में शतक नहीं बना पाया है। सचिन, सहवाग, द्रविड़ और वीवीएम लक्ष्मण जैसे धुरंधर खिलाड़ी भी अपने 100वें टेस्ट में फ्लॉप रहे हैं। सिर्फ 4 बल्लेबाजी ही ऐसे हैं जो अपने 100वें टेस्ट में अर्द्धशतक बनाने में सफल रहे हैं। इनमें लक्ष्मण, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर और द्रविड़ का नाम शामिल है।

चेतेश्वर पुजारा ने अभी तक अपने 99 टेस्ट मैच में 44.15 की औसत से 7021 रन बनाए हैं, जिसमें उनके 19 शतक और 34 अर्द्धशतक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+