CSK vs RR, Pitch And Weather Report: आईपीएल में आज बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट
आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। टीम 13 में से 10 मुकाबले हार चुकी है और फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। यह उनका इस सीजन का आखिरी मुकाबला होगा, जहां वे पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से भिड़ेंगी।
मैच मंगलवार यानि आज शाम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। एक्शन से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स की हालत भी कुछ खास बेहतर नहीं है। वे फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं और अगर इस मुकाबले में भी हारते हैं, तो यह आईपीएल इतिहास में पहली बार होगा जब सीएसके आखिरी स्थान पर सीजन खत्म करेगी। ऐसे में मुकाबला भले ही प्लेऑफ से जुड़ा न हो, लेकिन इज्ज़त और रिकॉर्ड दांव पर जरूर है।

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम: CSK vs RR Weather Report
आज, 20 मई 2025 को दिल्ली में मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। एक्यूवेदर (AccuWeather) के अनुसार, अधिकतम तापमान 40°C तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29°C के आसपास रहेगा। ह्यूमिडिटी के कारण, वास्तविक तापमान की तुलना में महसूस होने वाला तापमान (RealFeel) और भी अधिक हो सकता है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ सकता है।
इसके अलावा दिल्ली में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन गर्मी और उमस से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना कम है। खिलाड़ियों को पसीना छुड़ाने वाला माहौल मिलेगा और इससे फिटनेस की परीक्षा भी हो सकती है।
दिल्ली की पिच का मिजाज: CSK vs RR Pitch Report
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन मानी जाती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच और बेहतर होती जाती है जिससे रन बनाना आसान हो जाता है। गेंदबाजों को इस ट्रैक पर खास मदद नहीं मिलती, और मैदान का आकार भी छोटा है, जिससे बाउंड्री निकलना आसान होता है।
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, वानिंदु हसरंगा, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, कुमार कार्तिकेय, अशोक शर्मा, कुणाल सिंह राठौड़, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, महेश थीक्षाना। लुआन-ड्रे प्रीटोरियस।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल। सैम कुरेन, रचिन रवींद्र, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, शेख रशीद, आंद्रे सिद्दार्थ सी।












Click it and Unblock the Notifications