चेन्नई सुपर किंग्स कर सकती है 5 खिलाड़ियों को रिलीज, क्या महेंद्र सिंह धोनी का नाम है शामिल?

Chennai Super Kings: आईपीएल नीलामी इस साल शायद दिसम्बर में हो सकती है। इससे पहले नवंबर में रिलीज और रिटेन प्लेयर्स के बारे में घोषणा की जाएगी। पिछले दो सीजन से खराब प्रदर्शन कर रही चेन्नई सुपर किंग्स में इस बार कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

पिछले सीजन ऋतुराज गायकवाड़ चोट की वजह से बाहर हो गए थे। कुछ मैचों के बाद ऐसा हुआ था। बाद में महेंद्र सिंह धोनी को कमान थमाई गई थी लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ था। आगामी नीलामी से पहले पांच प्लेयर्स को रिलीज करने का फैसला लिया जा सकता है।

chennai super kings

किन पांच नामों को किया जा सकता है बाहर

अगले सीजन टीम का प्रदर्शन बेहतर करने के उद्देश्य से चेन्नई सुपर किंग्स से सैम करन की छुट्टी की जा सकती है। उनके अलावा दीपक हूडा, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे का नाम भी है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार इन पाँचों को बाहर किया जा सकता है।

इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने इन बातों को देखते हुए एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि हमने अपना बायो अपडेट दिया है। उसमें लिखा था कि जब तक आप यहां नहीं देख लेते, कुछ भी ऑफिशियल नहीं है। हालांकि चेन्नई ने पूरी तरह से इन खबरों को नकारा नहीं है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल IPL मेगा ऑक्शन में सैम करन को 2.5 करोड़ रुपये में साइन किया था लेकिन प्रदर्शन ख़ास नहीं रहा। उन्होंने इस सीजन में पांच मैच खेले, जिसमें 135.71 की स्ट्राइक रेट से 114 रन बनाए और केवल एक विकेट लिया।

क्या धोनी नए सीजन में खेलेंगे?

फैन्स को इस बात की उत्सुकता है कि महेंद्र सिंह धोनी इस बार खेलने के लिए रेडी होंगे या नहीं। इसका खुलासा भी बाद में ही हो पाएगा क्योंकि यह पूरी तरह से धोनी के ऊपर ही निर्भर है कि वह क्या फैसला लेंगे। आईपीएल ऑक्शन दिसम्बर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में किया जा सकता है। 13 से 15 दिसम्बर के बीच नीलामी प्रक्रिया आयोजित हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+