IPL 2023: प्लेऑफ से पहले चेन्नई को बड़ा झटका, आईपीएल बीच में छोड़ घर लौटेगा यह खिलाड़ी
IPL 2023 Playoffs, Ben Stokes: केकेआर के खिलाफ मिली हार के बाद चेन्नई के लिए अब अपना आखिरी लीग मैच जीतना बेहद जरूरी हो गया है।

Chennai Super Kings Ben Stokes Return Home: चेन्नई सुपर किंग्स अब अपने पिछवे मैच में कोलकता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद चेन्नई के लिए अब लीग स्टेज का अंतिम मुकाबला जीतना जरूरी हो गया है। वर्ना चेन्नई को दूसरी टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
बेन स्टोक्स होंगे बाहर: प्लेऑफ से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है। चेन्नई की टीम धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी लीग स्टेज के बाद वापस अपने देश इंग्लैंड लौट जाएंगे। अगर चेन्नई की टीम प्लेऑफ में पहुंचती है तो बेन स्टोक्स चेन्नई की ओर से प्ले ऑफ मैचों में खेलते नजर नहीं आएंगे। बेन स्टोक्स की गौर मौजूदगी चेन्नई की परेशानी बढ़ा सकता है।
कोच स्टीफेन फ्लेमिंग ने दी जानकारी: चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफेन फ्लेमिंग ने स्टोक्स को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। स्टीफेन फ्लेमिंग ने बताया कि स्टोक्स गेंदबाजी करने के लिए तैयार नहीं हैं। लेकिन वह बैटिंग कवर के तौर पर टीम के काम आ सकते हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्टोक्स प्लेऑफ से पहले वापस अपने देश लौट जाएंगे।
मिले थे 16.25 करोड़ रुपये: चार बार की चैंपियन सीएसके ने 16.25 करोड़ रुपये खर्च कर बेन स्टोक्स को अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन इस सीजन बेन स्टोक्स इंजरी के कारण अब तक सिर्फ दो ही मुकाबलों में हिस्सा लिया है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक बेन स्टोक्स के बाएं घुटने में चोट है, जिस कारण वह अधिकतर मैचों में बाहर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications