CSK की टीम में खतरनाक खिलाड़ी की एंट्री! MI के लिए खेल चुका है IPL, अब येलो आर्मी से जुड़ा ये दिग्गज
Chennai Super Kings sign Dewald Brevis: चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के पूर्व ऑलराउंडर डेवाल्ड ब्रेविस को अपने साथ जोड़ने की घोषणा की। गुरजपनीत सिंह के हाल ही में चोटिल होने के बाद डेवाल्ड ब्रेविस को टीम के साथ जोड़ा गया है। इससे पहले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की जगह आयुष म्हात्रे को टीम ने अपने साथ शामिल किया था। चेन्नई के लिए यह सीजन अब तक निराशाजनक रही है।
कौन हैं डेवाल्ड ब्रेविस (Chennai Super Kings sign Dewald Brevis)
दक्षिण अफ्रीकी डेवाल्ड ब्रेविस ने अब तक 81 टी20 मैचों में 1787 रन बनाए हैं। टी-20 फॉर्मेट में ब्रेविस ने 162 रन की पारी भी खेलने का काम किया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्रेविस ने साल 2023 में अपने नेशनल टीम के लिए डेब्यू किया था। डेब्यू करने के बाद से डेवाल्ड ब्रेविस ने दक्षिण अफ्रीका के साथ दो टी20 मैच खेले हैं। डेवाल्ड ब्रेविस से अब चेन्नई के लिए दमदार पारी खेलने की उम्मीद होगी।

गुरजपनीत सिंह चोटिल होकर हुए बाहर
आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में टीमों को खिलाड़ियों के चोटिल होने या अन्य कारणों से होने वाले बदलावों का सामना करना पड़ता है। चेन्नई सुपरकिंग्स के कुछ खिलाड़ी चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। गुरजपनीत सिंह भारतीय खिलाड़ी हैं, लेकिन नीलामी के समय चेन्नई ने अपने स्क्वाड में आठवें विदेशी खिलाड़ी के लिए जगह छोड़ी थी। चूंकि टीम के पास एक विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट खाली था, इस खाली स्थान को भरने के लिए डेवाल्ड ब्रेविस को टीम में शामिल किया गया।
चेन्नई के लिए साबित हो सकते हैं मैच विनर
ब्रेविस का साल 2022 में 162 रन का शतक शानदार उपलब्धि थी और उन्होंने CSA टी20 चैलेंज में अपनी बल्लेबाजी का लोहा भी मनवाया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी में 13 छक्के और इतने ही चौके शामिल थे। इस तरह की पारी खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी बात होती है और ब्रेविस ने नाइट्स के गेंदबाजों को बुरी तरह से धोया था। वह SA20 में भी शानदार फॉर्म में दिखे और टॉप 10 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल रहे। ऐसे में वह चेन्नई के लिए भी मैच विनर साबित हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications