VIDEO: 'मेरे को अभी एक-डेढ़ घंटा सेक्रेटरी के साथ बैठना होगा', Rohit Sharma का 20 सेकेंड का वीडियो वायरल
Champions Trophy 2025, Rohit Sharma: रोहित शर्मा और अजीत अगरकर का सीक्रेट चैट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर हो या क्रिकेटर सार्वजनिक जगहों पर बातचीत करते समय सावधानी बरतना ज़रूरी होता है। रोहित शर्मा जिस समय अजीत अगरकर से पर्सनल बातें कर रहे थे उस दौरान वहां माइक चालू था, जिस कारण बातचीत का वीडियो रिकॉर्ड हो गया।
रोहित का वीडियो वायरल (Champions Trophy 2025, Rohit Sharma)
रोहित और अजीत अगरकर के बीच जो बातचीत हुई, वह बीसीसीआई की नई गाइडलाइनों से जुड़ी थी, जिसमें खिलाड़ियों के परिवारों को लेकर कुछ नए नियम बनाए गए हैं। माइक पर बातचीत आ जाने से यह मीडिया में सुर्खियों में आ गया। रोहित को अजीत अगरकर से यह कहते हुए सुना गया कि इसके बाद सेक्रेटरी के साथ मेरे को एक घंटा बैठना पड़ेगा फैमिली-वैमिली डिस्कस करने लिए...।

माइक ऑन ऑन है रोहित को नहीं था पता
कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्टर की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले माइक ऑन होने के कारण अपनी बातचीत की वजह से चर्चा में आ गए। दोनों ने आपस में कुछ बातचीत की थी, जो कि माइक द्वारा रिकॉर्ड हो गई और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसमें रोहित शर्मा और सेलेक्टर के बीच सामान्य बातचीत थी, जिसमें रोहित को यह अंदाजा नहीं था कि माइक ऑन है, और उनकी बातें बिना किसी तैयारी के लोगों तक पहुंच गईं।
बीसीसीआई ने बनाए हैं कुछ नए नियम
बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए नई पॉलिसी बनाई है। इसके तहत खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में भाग लेने की आवश्यकता होगी, ताकि उनकी फिटनेस और फार्म बनी रहे। खिलाड़ियों को अपने निजी स्टाफ (जैसे कि कोच या ट्रेनर) को विदेशी दौरे पर साथ लाने की अनुमति नहीं होगी, ताकि टीम के ध्यान में कोई विघ्न न आए। खिलाड़ी सीरीज के दौरान व्यक्तिगत विज्ञापन या प्रचार के लिए शूटिंग नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा खिलाड़ी अपने परिवार के साथ 45 दिन के दौरे पर 14 दिन से ज्यादा नहीं रह सकेंगे।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल।












Click it and Unblock the Notifications