क्या ब्रिटेन की नागरिकता लेने वाले हैं विराट कोहली! RCB के लिए IPL 2025 खेल पाएंगे?
IPL 2025, Virat Kohli: सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन शिफ्ट हो सकते हैं। टी 20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कोहली सीधे मुंबई से लंदन चले गए थे। जिसके बाद ऐसी चर्चाओं ने जोर पकड़ने का काम किया था। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का और उनके बच्चे अकाय और वामिका पहले से ही वहां मौजूद थे। ऐसे में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि विराट कोहली अपने परिवार के साथ शायद लंदन शिफ्ट होने की योजना बना रहे हैं।
IPL 2025 खेल पाएंगे कोहली?
अगर विराट कोहली ब्रिटेन के नागरिक बन जाते हैं तो आईपीएल 2025 में उनकी भागीदारी में भी बदलाव किया जा सकता है। आईपीएल का संचालन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा किया जाता है, जिसके पास खिलाड़ियों की पात्रता के लिए विशिष्ट नियम हैं। टीमों में सीमित संख्या में विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं, जो नागरिकता के बजाय उनके प्रतिनिधित्व के देश पर आधारित होते हैं।

नागरिकता लेने के बाद क्या होगा?
कोहली, जन्म और प्रतिनिधित्व से भारतीय होने के कारण आमतौर पर विदेशी खिलाड़ी नहीं माने जाते। अगर कोहली ब्रिटेन की नागरिकता प्राप्त करने के बावजूद अपना भारतीय प्रतिनिधित्व बरकरार रखते हैं, तो उनकी आईपीएल पात्रता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्रिकेट के मानकों के अनुसार उन्हें अभी भी भारतीय खिलाड़ी माना जाएगा और वे बिना किसी बदलाव के आईपीएल में भाग लेना जारी रखेंगे।
ऐसे मिलती है नागरिकता
अगर कोई भारतीय नागरिक ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त करना चाहता है, तो उसे ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। इस फॉर्म की फीस 80 पाउंड है, जो लगभग 8500 भारतीय रुपये है। इस प्रक्रिया के दौरान आवेदकों को सभी आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी और बायोमेट्रिक डेटा प्रदान करना होगा। इसके बाद आगे बढ़ने से पहले एक परीक्षा पास करनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications