IND vs ENG: क्या भारत हैदराबाद टेस्ट हार जाएगा? जानें कैसे ओली पोप के बड़े शतक ने पलटा गेम

IND vs ENG: हैदराबाद टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड की टीम खराब स्थिति से निकलने में सफल रही और अब मुकाबला भारत के लिए मुश्कलों वाला बनता जा रहा है। दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 316 रन बनाए हैं, ओली पोप ने अकेले ही इंग्लैंड को मुकाबले में वापस ला दिया। इंग्लैंड की कुल बढ़त अब 126 रनों की है।

दिन की शुरुआत में भारतीय टीम पहली पारी में 436 रन बनाकर आउट ही गई। जडेजा शतक नहीं जमा पाए और 87 रन पर कहते बने। अक्षर पटेल भी 44 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में खेलने आई।

ind vs eng

बेन डुकेट और जैक क्रॉली ने मिलकर पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। इस बीच क्रॉली 34 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से बेन डुकेट और ओली पोप के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी हुई। डुकेट को 47 पर बुमराह ने आउट कर इस भागीदारी को तोड़ा।

जो रूट के बल्ले से रन आने की उम्मीद थी लेकिन वह 2 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद भी चीजें नहीं बदली। जॉनी बेयरस्टो 10 और बेन स्टोक्स आउट हुए, उस समय इंग्लैंड की स्थिति खराब थी। 163 के कुल स्कोर पर 5वां विकेट गिर गया था। यहाँ से इंग्लैंड ने धाकड़ वापसी की।

ओली पोप और बेन फॉक्स क्रीज पर टिक गए और पोप ने शतक जमा दिया। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। खतरनाक होती इस भागीदारी को अक्षर पटेल ने तोड़ दिया। उन्होंने फॉक्स को 34 रन बनाए।

दिन का खेल समाप्त होने तक ओली पोप 148 और रेहान अहमद 11 रन बनाकर क्रीज पर थे। इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट पर 316 रन था। भारतीय टीम के लिए बुमराह और अश्विन को 2-2 विकेट मिले, इंग्लैंड के पार 126 रनों की बढ़त है और भारत के लिए अब यह खतरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+