'हार्दिक के बदले रिंकू सिंह और हर्षित राणा को लाओ,' दिग्गज खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस से अलग होने की अटकलों के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ट्रेड को लेकर अपनी राय रखी है। अश्विन ने कहा कि अगर हार्दिक को केकेआर के साथ ट्रेड किया जाता है, तो मुंबई इंडियंस को बदले में दो भारतीय खिलाड़ियों की मांग करनी चाहिए।

अश्विन ने दो प्लेयर्स के नाम बताए हैं। इससे पहले जब चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड की बात चल रही थी, उस समय भी मुंबई इंडियंस को दो प्लेयर्स और दस करोड़ कैश देने की बातें सामने आ रही थीं। वह डील तो अब चर्चा में नहीं है लेकिन केकेआर रेस में बताई जा रही है।

Hardik Pandya

अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा कि हार्दिक केकेआर या चेन्नई के अलावा अन्य किसी टीम में नहीं जाएंगे, ऐसा भी नहीं है। उन्होंने उन बातों को नकार दिया कि वह दो टीमों के अलावा भी ऑप्शन तलाश सकते हैं। उन्होंने कहा कि केकेआर की टीम मुंबई को कैमरून ग्रीन देगी लेकिन वह एशेज के लिए अगर आईपीएल नहीं खेलेंगे, तो क्या होगा।

उन्होंने कहा कि अगर मैं मुंबई इंडियंस होता तो हार्दिक के बदले केकेआर से हर्षित राणा और रिंकू सिंह को मांग लेता। यही एक तरीका है, जिससे मुंबई इंडियंस को मजबूती मिल सकती है। इस तरह अश्विन ने अब एक नया समीकरण छेड़ दिया है।

रिंकू और हर्षित दोनों मुख्य खिलाड़ी

रिंकू सिंह और हर्षित राणा दोनों ही KKR के साथ अपनी पहचान बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं। रिंकू ने IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद 2023 में भारत के लिए डेब्यू किया था, जबकि हर्षित ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा।

हार्दिक बन सकते हैं कप्तान

हालांकि अश्विन ने अपनी राय दी है लेकिन केकेआर शायद अपने इन दोनों प्लेयर्स को तो नहीं छोड़ने वाली है। हार्दिक को ट्रेड करने के लिए अन्य रास्ता ही देखना होगा। हार्दिक को केकेआर में शामिल करने की संभावना इसलिए ज्यादा है क्योंकि वहां कप्तान कोई नहीं है। अजिंक्य रहाणे रिटायर हो गए हैं। इस वजह से हार्दिक को केकेआर में लाकर कप्तान बनाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+