IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ एक भी ODI में युजवेंद्र चहल को मौका न मिलने पर शार्दुल ठाकुर ने क्या कहा?
भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के एक भी मुकाबले में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को मौका नहीं दिया। तीनों ही मैचों में कुलदीप यादव फ्रंट लाइन स्पिनर के तौर पर खेलने उतरे और उन्होंने जबरदस्त प्रभाव छोड़ा।
चहल ने इससे पहले टी20 और सफेद गेंद क्रिकेट में अपना सिक्का जमाया हुआ था। उन्होंने बढ़िया लेग स्पिन गेंदबाजी की थी। जिसके चलते उनसे बहुत हमेशा उम्मीदें रहती हैं।

ऐसे में टीम इंडिया द्वारा चहल को ना खिलाने पर सवाल खड़े होते हैं, क्या भारत ने उनको वर्ल्ड कप में कुलदीप यादव से नीचे वरीयता दी है?
कैरेबियन वनडे सीरीज के स्टार परफॉर्मर शार्दुल ठाकुर का मानना है कि चहल को जब भी आप खिलाएंगे, वे परफॉर्म करके देंगे और बेंच पर बैठने से उनका आत्मविश्वास प्रभावित नहीं होगा।
ठाकुर ने मैच के बाद कहा, हमारी बेंच स्ट्रेंथ बहुत मजबूत है। तो ऐसा बहुत बार होगा कि किसी को ज्यादा मैच या सीरीज खेलने का मौका नहीं मिलेगा। युजवेंद्र चहल एक बहुत अच्छा खिलाड़ी है, उन्होंने कई सालों से प्रदर्शन किया है और अपने आप को साबित किया है। अब, उन्हें खिलाना है या नहीं, यह मैनेजमेंट का फैसला है। वे जैसे खिलाड़ी हैं, जब कभी हम उन्हें खिलाएंगे, वे जरूर परफॉर्म करेंगे।"
ऑलराउंडर ने कहा, "हमने देखा है कि जब कभी वे खेलते हैं, तो वे काफी सारे विकेट निकालते हैं, चाहे वो वन-डे हो या T20। वे हमेशा टीम की सफलता में योगदान करते हैं। तो मुझे नहीं लगता कि किसी सीरीज में न खेलने से उन्हें निराशा होगी। उन्होंने पिछले में कई मुकाबलों में कामयाबी हासिल की है।"
ये भी पढ़ें- विश्व कप का सपना देखने से पहले, शार्दुल ठाकुर का बड़ा बयान- टीम के लिए खेलता हूं, अपनी जगह के लिए नहींं
अच्छी बात ये है कि चहल के पास टी20 में प्रदर्शन करने के मौके हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। पहला मैच कल यानी दो अगस्त से होगा।
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम- ईशान किशन (विकेटकीपर), शुबमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार।












Click it and Unblock the Notifications