T20 World Cup: ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक? ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने बताई अपनी पसंद, वजह है वाजिब

युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत या अनुभवी दिनेश कार्तिक किसे टीम में मौका मिलना चाहिए? ये एक ऐसा सवाल है जिसे लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाओं का माहौल गर्म है।

नई दिल्ली, 17 सितंबर। युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत या अनुभवी दिनेश कार्तिक किसे टीम में मौका मिलना चाहिए? ये एक ऐसा सवाल है जिसे लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाओं का माहौल गर्म है। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम में इन दोनों ही खिलाड़ियों को जगह दी गई है। लेकिन इनमें से खेलेगा कौन? इस पर अभी भी बहस जारी है।

ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों टीम में शामिल

ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों टीम में शामिल

वर्ल्ड कप की टीम में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों को ही रखा गया है। पूर्व दिग्गज कप्तान सुनील गावस्कर ने तो अपनी टीम में इन दोनों ही खिलाड़ियों को रखा है। सुनील गावस्कर के मुताबिक भारतीय टीम को इन दोनों को ही प्लेइंग इलेवन में जगह दी जानी चाहिए। जबकि कुछ क्रिकेटरों को लगता है कि भारत को इनमें से एक के साथ जाना चाहिए और दूसरे की जगह ऑलराउंडर को टीम में शामिल करना चाहिए।

Recommended Video

    T20 WC: Sanju Samson और Rishabh Pant में किस खिलाड़ी के Record हैं शानदार | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    पंत के लिए काफी समय, कार्तिक का टी20 रिकॉर्ड बेहतर

    पंत के लिए काफी समय, कार्तिक का टी20 रिकॉर्ड बेहतर

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के स्पिनर ब्रैड हॉग ने अब इन दोनों ही खिलाड़ियों को लेकर अपनी बात रखी है। ब्रैड हॉग के मुताबिक ऋषभ पंत के लिए काफी समय है, दिनेश कार्तिक का टी-20 रिकॉर्ड बेहतर है। ऐसे में वह दिनेश कार्तिक को प्लेइंग में शामिल करेंगे। ब्रैड हॉग की यह बात काफी हद तक ठीक भी लगती है क्योंकि मौजूदा समय में अगर फॉर्म देखा जाये तो वह कार्तिक का ही बेहतर नजर आता है।

    अंत के ओवरों में कार्तिक करते हैं कमाल

    अंत के ओवरों में कार्तिक करते हैं कमाल

    पूर्व क्रिकेटर ने बताया कि कार्तिक पहली गेंद से ही आक्रमण करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि मैदान के सभी क्षेत्रों में गेंद को हिट करने की उनकी क्षमता को देखते हुए गेंदबाजों के लिए अंत के ओवरों में उन्हें रोकना मुश्किल होगा। आखिरी के तीन-चार ओवर में दिनेश कार्तिक अपनी बल्लेबाजी से मैच का रुख पटलने का दम रखते हैं और यही उनकी खासियत है।

    लंबे समय बाद भारतीय टीम में हुई है कार्तिक की वापसी

    लंबे समय बाद भारतीय टीम में हुई है कार्तिक की वापसी

    कार्तिक और पंत दोनों वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारत की टीम का हिस्सा हैं। पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट के शुरुआती मैच के लिए भारत को दिनेश कार्तिक के साथ जाना चाहिए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करने की वजह से लंबे समय बाद कार्तिक की टीम में वापसी हुई है । कार्तिक ने आरसीबी के लिए 180 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए थे। वह ऐसा ही कुछ भारत के लिए करना चाहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+