VIDEO: टी20 ब्लास्ट में ब्रैड करी ने एक हाथ से लपका कैच, फील्डर को हवा में देख दिग्गज हुए हैरान

इस साल के टी20 ब्लास्ट में फील्डर्स के कुछ अविश्वसनीय प्रयास देखने को मिले। लेकिन इस मामले में ब्रैड करी के एक हाथ के कैच की बराबरी कोई नहीं कर सका। उन्होंने अपने इस शानदार प्रयास से सभी को हैरान कर दिया है।

T20 Blast match in England: इंग्लैंड में खेले जा रहे टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। एक ऐसा दृश्य जो अब मैचों के शानदार पलों के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो चुका है, इस रोचक मुकाबले में ससेक्स के ब्रैड करी (Bradley Currie) ने हैम्पशॉयर के बैटर बेनी हॉवेल का शानदार कैच पकड़ा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट के तहत ससेक्स और हैम्पशॉयर (Sussex vs Hampshire) के बीच एक हाईवोल्टेज मैच में ये अविश्वसनीय नजारा देखने को मिला। जहां फील्डर करी ने मैच के दौरान हवा में डाइव लगाते हुए एक हाथ से शानदार कैच पकड़ लिया। इस बेहतरीन कैच के वीडियो को अब तक तीन मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

bradley currie

यह शानदार कैच द होव में हैम्पशायर हॉक्स और ससेक्स के बीच शुक्रवार के टी20 ब्लास्ट मुकाबले के अंतिम ओवर में आया। हैम्पशायर को 11 गेंदों पर 23 रनों की आवश्यकता थी। इस दौरान बेनी हॉवेल ने एक लंबी गेंद को स्क्वेयर लेग में खेल दिया। इस शॉट को देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि छक्का लगना तय था।

लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया। हॉवेल ने ये शॉट तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स (Tymal Mills) की गेंद पर खेला था, जोकि बाउंड्री में पहुंचने से पहले करी के हाथों में पहुंच गया। इस विकेट के गिरते ही कमेंटेटर अचंभित रह गए। करी के इस प्रयास को देखकर फैन्स भी दंग रह गए।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने भी कुछ इसी तरह के कैच लपके हैं, उन्होंने ब्रैड करी के शानदार प्रयास की जमकर सराहना की। कार्तिक ने कैच के बारे में ट्वीट करते हुए इसे अब तक के सबसे महान कैच में से एक बताया। उन्होंने कैच लेने से पहले तय की गई दूरी के बारे में भी बताया।


ये भी पढ़ेंं- Oliver Whitehouse: 12 साल के ओलिवर व्हाइटहाउस ने क्रिकेट जगत में रचा इतिहास, 1 ओवर में चटकाए 6 विकेट

इस मुकाबले में करी ने सिर्फ कैच से ही प्रभावित नहीं किया, बल्कि उन्होंने नई गेंद के साथ बेहतरीन गेंदबाजी भी की और तीन विकेट लिए। ससेक्स ने 183 रन का बचाव करते हुए हैम्पशायर को 6 रन से हराया। करी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+