मोईन अली ने खेली धमाकेदार पारी, मात्र 10 गेंदों में यूं ठोक दिए 58 रन
ढाका : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 की शुरूआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के विस्फोटक ऑलराउंडर मोईन अली के बल्ले से धमाकेदार पारी निकलती देखने को मली। बांग्लादेश प्रीमियर लीग में आंद्रे रसेल और मोइन अली अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, मोइन अली, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन किया था, लय में नजर आ रहे हैं। वह महेंद्र सिंह धोनी द्वारा उन पर रखे गए भरोसे को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और यह बांग्लादेश प्रीमियर लीग में शुक्रवार के मैच में स्पष्ट हुआ।

10 गेंदों में यूं ठोक दिए 58 रन
बांग्लादेश प्रीमियर लीग का 27वां मैच खुलना टाइगर्स और कोमिला विक्टोरियंस के बीच हुआ। खुलना ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो विक्टोरियंस के बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया। 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मोईन अली ने 35 गेंदों में 75 रन ठोक दिए, जिसमें उन्होंने चाैकों-छक्कों की मदद से महज 10 गेंदों में ही 58 रन ठोक दिए। जी हां, मोईन अली की पारी में 9 चाैके व 1 चाैका शामिल रहा। इस तरह से उन्होंने पारी के 58 रन 10 गेंदों में बांउड्री के जरिए बटोर लिए।

इतनी गेंदों में जड़ी फिफ्टी
ओपनिंग करने आए लिटन दास ने महमुदुल हसन जोए के साथ मिलकप ताबड़तोड़ शुरूआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 43 रनों की साझेदारी हुई। हसन 11 रन बनाकर आउट हुए तो लिटन दास ने महज 17 गेंदों में 41 रन बना दिए, जिसमें 4 चाैके व 3 छक्के रहे। कप्तान काइस 5 रन बना सके। विक्टोरियंस के 3 विकेट 71 के स्कोर पर गिर चुके थे, लेकिन फिर मोईन अली ने डु प्लेसिस के साथ मिलकर चाैथे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। डु प्लेसिस 36 रन बनाकर आउट हुए तो मोईन ने इस बीच 8 छ्क्कों की मदद से 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। विक्टोरिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए।

दर्ज की आसान जीत
जवाब में उतरी खुलना टाइगर्स की टीम की शुरूआत खराब रही। रोनी बिना खाता खोले पवेलियन लाैट गए। आंद्रे फ्लेचर 16 रन बना सके। साैम्य सरकार 22 रन बना सके। देखते ही देखते अन्य खिलाड़ी भी सस्ते में निपटते दिखे। खुलना की पूरी टीम 19.3 ओवर में महज 123 रनों पर ढेर हो गई, साथ ही विक्टोरियंस ने 65 रनों से मैच जीत लिया। अबू हीदर रोनी ने 19 रन देकर 3 विकेट लिए।
वहीं मोईन अली की बात करें तो आईपीएल 2022 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें रिटेन किया है। आईपीएल 2022 के लिए चेन्नई ने रवींद्र जडेजा (16 करोड़), महेंद्र सिंह धोनी (12 करोड़), ऋतुराज गायकवाड़ (6 करोड़) और मोइन अली (8 करोड़) को रिटेन किया है।












Click it and Unblock the Notifications