'सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में करेंगे तूफानी बल्लेबाजी, पूर्व कोच की भविष्यवाणी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच नागपुर में खेला जाना है, सूर्यकुमार यादव को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

Suryakumar Yadav

Border-Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर हर किसी की नज़रें हैं। चर्चाओं का बाजार भी गर्म है और पूर्वानुमान भी लगाए जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों तरफ से कुछ पूर्व खिलाड़ियों के बयान आए हैं। इसके अलावा टीम इंडिया में शामिल नए खिलाड़ियों को लेकर भी प्रतिक्रियाएं आई हैं। इस बीच सूर्यकुमार यादव को लेकर भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी को लेकर पूर्व कोच रवि शास्त्री की तरफ से एक बड़ा बयान सामने आया है।

सूर्यकुमार यादव होंगे ज्यादा आक्रामक

सूर्यकुमार यादव होंगे ज्यादा आक्रामक

स्टार स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता में रवि शास्त्री ने कहा कि सूर्यकुमार यादव को टेस्ट मैच में मौका मिल सकता है। वह अपना स्वाभाविक गेम ही खेलने वाले हैं। मुझे लगता है कि वही एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो ज्यादा आक्रामक होंगे। नाथन लायन और अन्य स्पिनरों के खिलाफ वह ऐसा करेंगे। वह हर समय स्कोर करने और स्ट्राइक रोटेट करने का प्रयास करेंगे।

सूर्या खेल सकते हैं कैमियो

सूर्या खेल सकते हैं कैमियो

शास्त्री ने कहा कि स्पिन विकेटों पर सूर्यकुमार यादव कैमियो खेल सकते हैं। उनका कहने का अर्थ है कि वह छोटी तूफानी पारी खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि सूर्या के बल्ले से निकले 30 से 40 रन गेम का भाग्य निर्धारित कर सकते हैं। वह जल्दी इन रनों को बनाते हुए विपक्षी टीम को परेशानी में डाल सकते हैं। भारतीय टीम उस परिप्रेक्ष्य में सोचेगी। रवि शास्त्री ने यह भी कहा कि अगर भारत में आपको रन बनाने हैं तो स्ट्राइक रोटेट करनी पड़ेगी। आप गेंदबाजों को मेडन ओवर नहीं डालने दे सकते।

सूर्यकुमार करते हैं तेज बल्लेबाजी

सूर्यकुमार करते हैं तेज बल्लेबाजी

रवि शास्त्री ने सूर्यकुमार यादव के लिए बयान उनकी घरेलू क्रिकेट में बल्लेबाजी के आधार पर दिया है। रणजी ट्रॉफी में भी उनके बल्ले से तूफानी बैटिंग देखने को मिली थी। उन्होंने तेजी से रन बनाए थे। इससे कहा जा सकता है कि सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी ऐसा करेंगे। रुककर खेलने की आदत सूर्यकुमार यादव में नहीं है, ऐसे में वह अपने स्वाभाविक गेम पर ही ध्यान केन्द्रित करना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+