बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: 5 साल बाद टेस्ट मैच की मेजबानी के लिए तैयार दिल्ली का स्टेडियम, ऑस्ट्रेलिया आएगी भारत

Border gavaskar trophy अगले साल फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतर्गत चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का कार्यक्रम यानि कि तारीख तो अभी घोषित नहीं हुई हैं, लेकिन पीटीआई के हवाले से यह जानकारी है कि इस सीरीज का एक मैच देश की राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम पांच साल के बाद किसी टेस्ट मैच की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Australia tour of India 2023

कहां-कहां होंगे चार टेस्ट मैच?

पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत आएगी। यह सीरीज आखिरी बार 2020-21 में खेली गई थी, जिसे भारत ने 2-1 से अपने नाम किया था। भारतीय टीम ने इस सीरीज के पिछले तीनों सीजन अपने नाम किए हैं। चार टेस्ट मैच में से एक मैच दिल्ली में होने की संभावना है। बाकि तीन मैच अहमदाबाद, धर्मशाला और चेन्नई में हो सकते हैं। जल्द ही इस दौरे का पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा।

WTC के लिहाज से अहम सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह सीरीज बहुत ही महत्वूपूर्ण होगी। खासकर भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के यह आखिरी चार मैच होंगे और अगर टीम इंडिया को टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनानी है तो न सिर्फ इस सीरीज को जीतना होगा बल्कि ज्यादा मैच में जीत दर्ज करनी होगी। 4-0 से ऑस्ट्रेलिया को हराकर ही रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया फाइनल में पहुंच सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+