बॉलीवुड के डैशिंग हीरो ने जताई विराट कोहली की बॉयोपिक करने की ख्वाहिश

नई दिल्लीः बॉलीवुड में क्रिकेट पर बनी फिल्म 83 ने काफी चर्चाएं बटोरी हैं क्योंकि ये एक मल्टीस्टारर मूवी रही और इसने एक ऐसे इवेंट को कवर करने की कोशिश की जिसने भारत में क्रिकेट को पूरी तरह से बदलकर रख दिया था। यह फिल्म कपिल देव की टीम के कारनामों को रूपहले पर्दे पर दिखाते हुए हमारी पुरानी पीढ़ी के क्रिकेटरों को पैशन को जीवंत कर देती है।

83 के बाद ऐसा लगता है कि अब बॉलीवुड में क्रिकेट बॉयोपिक का सीजन आने वाला है। फिल्मी दुनिया के प्रतिभाशाली अभिनेता कार्तिक आर्यन की माने तो अभी ऐसी और भी फिल्म पाइपलाइन में आ सकती है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू लिया जिसमें उन्होंने बताया कि वह विराट कोहली की बॉयोपिक में काम करना पसंद करेंगे।

कार्तिक आर्यन ने जताई कोहली की बॉयोपिक के लिए ख्वाहिश-

कार्तिक आर्यन ने जताई कोहली की बॉयोपिक के लिए ख्वाहिश-

विराट कोहली का व्यक्तित्व कार्तिक आर्यन को पसंद है और दोनों की कद काठी भी एक जैसी है। वैसे पर्दे पर कोहली को बायोपिक में देखना मजेदार अनुभव हो सकता है लेकिन अभी क्रिकेटर ने इस बारे में सार्वजनिक तौर पर बात नहीं की है। कोहली की पत्नी अनुष्का खुद बॉलीवुड की अभिनेत्री हैं और वे भी एक खेल मूवी में काम कर रही हैं। ऐसे में कोहली भी इस तरह की फिल्म में दिलचस्पी दिखाते हैं तो ताज्जुब नहीं होगा।

कार्तिक ने बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत करते हुए यह बात तब कही जब एक फैन ने उनसे पूछा कि वह किस क्रिकेटर की बॉयोपिक में काम करना पसंद करेंगे। कार्तिक ने थोड़ा सा रुककर बताया, अगर मुझे बॉयोपिक करने का मौका मिलेगा तो विराट कोहली पर करना चाहूंगा।

रुपहले पर्दे पर कोहली बनकर जंच सकते हैं आर्यन-

रुपहले पर्दे पर कोहली बनकर जंच सकते हैं आर्यन-

विराट कोहली भारत की टीम के लंबे समय से कप्तान रहे हैं लेकिन अब उनके कप्तानी करियर की संध्या आ चुकी है क्योंकि उनसे सफेद गेंद फॉर्मेट में कमान छीनी जा चुकी है। अब कोहली केवल टेस्ट क्रिकेट में ही कप्तान हैं। तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद कोहली विश्व क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय सितारों में एक हैं और उनको दुनिया के सबसे महान क्रिकेटरों में एक के तौर पर देखा जाता है।

हाल में ही कार्तिक आर्यन ने एक फिल्म के सेट पर अपनी तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वे क्रिकेट गियर में दिखाई दे रहे थे। उसके बाद यह कयास लगाये जाने लगे थे कि कार्तिक क्रिकेट बेस्ट कोई मूवी कर रहे हैं। इसके बाद चर्चा हुई कि कार्तिक वास्ताविक क्रिकेटर का रोल कर रहे हैं या फिर एक काल्पनिक क्रिकेट कैरेक्टर का रोल प्ले करेंगे। लेकिन बाद में पता चला कि यह मूवी नहीं बल्कि एक ऐड है।

अनुष्का शर्मा भी कर रही हैं झूलन गोस्वामी पर फिल्म-

अनुष्का शर्मा भी कर रही हैं झूलन गोस्वामी पर फिल्म-

फिलहाल शाहिद कपूर की मूवी चर्चा में है जिसका नाम जर्सी है और यह इसी नाम से आई तेलगू मूवी की रिमेक है। दो और क्रिकेट बॉयोपिक्स आ रही हैं जिसमें महिला क्रिकेटरों की जिंदगी पर फोकस किया गया है। एक मूवी है- शाबास मिठु जो कि मिताली राज के करियर पर फोकस करेगी। इस फिल्म में तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आएंगी और ये 4 फरवरी को रिलीज होगी।

दूसरी फिल्म में खुद विराट कोहली की पत्नी अनुष्का नजर आएंगी जो भारत की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का रोल निभाएंगी। चकडा एक्सप्रेस नाम की यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+