हार्दिक पांड्या के तलाक मामले पर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, जानिए कितने महीनों से नताशा घर नहीं आईं
Hardik Pandya and Natasa Stankovic: हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्तानकोविक के बीच अनबन और तलाक की खबरें काफी ज्यादा चल रही हैं। हालांकि दोनों तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। हार्दिक पांड्या भी इस समय भारत से बाहर ही हैं। उनको टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए अमेरिका जाना है।
नताशा को दो दिन पहले ही किसी कैफे में देखा गया था। इसका वीडियो भी सामने आया था। नताशा को जब तलाक को लेकर सवाल किया गया, तो उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। वह अपने दोस्त के साथ आई थीं। उन्होंने हार्दिक के बारे में कोई बात भी नहीं की।

इस बीच पांड्या और नताशा को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। दोनों के रिश्ते को लेकर एक अहम और बड़ा खुलासा देखने को मिला है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि पांड्या और नताशा का रिश्ता अब इतनी दूर निकल गया है और दोनों के बीच काफी मनमुटाव है।
टाइम नाऊ की एक रिपोर्ट में हार्दिक और नताशा के करीबी मित्र के हवाले से बताया गया है कि दोनों के बीच काफी समय से चीजें खराब है। इस दोस्त ने कहा कि नताशा कुछ महीनों से हार्दिक पांड्या से अलग रह रही हैं। उन दोनों को ही साथ रहने में दिक्कत है। आगे बताया गया कि नताशा हार्दिक से दूर चली गई हैं। यह कोई नहीं बता सकता कि ये दोनों कभी वापस एक-दूसरे के साथ आएँगे या नहीं। हो सकता है कि वे दोनों ही अपरम्परागत हों।
गौरतलब है कि नताशा को आईपीएल मैचों के दौरान भी नहीं देखा गया था। हालांकि तब किसी का ध्यान इस तरफ नहीं गया था। इसके बाद नताशा के इन्स्टाग्राम से पांड्या सरनेम हटने से लोगों ने पकड़ लिया और यह खबर चारों तरफ फ़ैल गई।
नाताशा और हार्दिक ने पिछले साल ही पूरी तैयारी और रीति-रिवाज से शादी की थी लेकिन अब दोनों के बीच चीजें खराब हो गई हैं। साल 2020 में दोनों ने पहली बार शादी की थी, उस समय कोरोना चल रहा था और किसी को कुछ खबर नहीं थी। हार्दिक और नताशा के एक बेटा है।












Click it and Unblock the Notifications