भारत को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी

नई दिल्ली। श्रींलका के खिलाफ 24 फरवरी को शुरू होने जा रही टी20 मैचों की सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। स्टार भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर सीरीज से बाहर हो जाएंगे। भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसके बाद दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

deepak chahar

मांसपेशियों में चोट के कारण दीपक श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बयान जारी करते हुए कहा, ''वह सीरीज से बाहर हो गए हैं और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा करेंगे। दीपक को कोलकाता में विंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के दौरान चाहर को चोट लगी थी। स्पोर्ट्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, चाहर आईपीएल 2022 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए वापस एक्शन में प्रवेश करेंगे। अधिकारी ने यह भी बताया की टीम ने दीपक चाहर के रिप्लेसमेंट के रूप में किसी अन्य खिलाड़ी की मांग नहीं की है। अधिकारी ने कहा, ''टीम ने कोई विकल्प नहीं मांगा है क्योंकि उप कप्तान जसप्रीत बुमराह पहले ही टीम के साथ जुड़ चुके हैं।''

यह भी पढ़ें- 'गहरी सांस ले और नाम बोल डाल', सहवाग ने रिद्धिमान साहा को दी खास सलाह

यूपी के क्रिकेटर को उनकी चेन्नई सुपर किंग्स ने मेगा नीलामी के दौरान 14 करोड़ में रिटेन किया था। वह सीएसके द्वारा खरीदा गया सबसे महंगा और ईशान किशन के बाद मेगा नीलामी में दूसरा सबसे बड़ा खरीददार है। चाहर नई गेंद से अपनी विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं और पिछले कुछ वर्षों में अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए भी ऐसा ही किया है। वह नई गेंद से भी एमएस धोनी के पसंदीदा रहे हैं और यह देखना बाकी है कि क्या वह इस बार आईपीएल 2022 में अपने प्राइस टैग को सही ठहरा पाएंगे।

ऐसी है भारत की टी20 टीम-
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), आवेश खान

टी20 सीरीज शेड्यूल
24 फरवरी- पहला टी-20,लखनऊ
26 फरवरी- दूसरा टी-20, धर्मशाला
27 फरवरी- तीसरा टी-20, धर्मशाला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+