न्यूजीलैंड को ICC ने दिया झटका और भारत को फायदा, क्या WTC फाइनल में टीम इंडिया का रास्ता हुआ आसान?

WTC Points Table: न्यूजीलैंड टीम पर आईसीसी का चाबुक चला है, इससे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की तालिका में उनको नुकसान हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट मैच में कीवी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। आईसीसी ने कीवी टीम के तीन अंक काटे हैं।

धीमे ओवर रेट की वजह से कीवी टीम के तीन अंक काटे गए हैं और इससे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। आईसीसी ने कीवी टीम के अंक काटने की खबर दी और भारतीय टीम के लिए यह अच्छा संकेत है। टीम इंडिया तालिका में टॉप टीम है।

new zealand team

कीवी टीम अंक तालिका में अब पांचवें स्थान पर है। अगर न्यूजीलैंड अगले दो मैचों में जीत दर्ज करने में सफल रहती है, तो तालिका में 55 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल कर लेगी। हालांकि उनसे आगे फ़िलहाल दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका है।

भारतीय टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका टेस्ट सीरीज एक बड़ा रोड़ा है। अफ्रीकी टीम के पास अभी 59 प्रतिशत से ज्यादा अंक है। टीम इंडिया अगर ऑस्ट्रेलिया में एक भी मैच गंवा देती है, तो दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी हो जाएगा। दक्षिण अफ्रीका से भारत को खतरा है। अहम बात यह है कि अफ्रीकी टीम श्रीलंका के खिलाफ अपने घर में खेल रही है।

ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया को कम से कम चार मैचो में जीत करनी है। एक मैच भारत ने पहले ही अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा अन्य टीमों के प्रदर्शन के ऊपर भी निर्भर रहना पड़ेगा। तभी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच के लिए बात बन पाएगी।

उधर न्यूजीलैंड टीम को भी उसी तरह के समीकरण से गुजरना है। अगले दो मैचों में इंग्लैंड को पराजित करना पड़ेगा। इसके बाद अन्य टीमों का परिणाम भी देखना पड़ेगा। कीवी टीम के लिए फाइनल की राह मुश्किल लग रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+