भारत के खिलाफ टेस्ट से एक दिन पहले न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका, प्रमुख खिलाड़ी सीरीज से बाहर

India vs New Zealand: भारत दौरे पर न्यूजीलैंड को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, इसका पहला मुकाबला 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में शुरू हो रहा है। दोनों टीमें इस मैच के लिए कमर कस चुकी है लेकिन मैच से एक दिन पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का एक अहम खिलाड़ी बाहर हो गया है। पूरी सीरीज से ही इस क्रिकेटर को बाहर होना पड़ा है। इसके बाद न्यूजीलैंड ने तुरंत रिप्लेसमेंट के तौर पर एक अन्य खिलाड़ी के नाम की घोषणा की है। न्यूजीलैंड के लिए यह अच्छी खबर नहीं है।

new zealand team

दरअसल घुटने की चोट की वजह से तेज गेंदबाज बेन सीयर्स बाहर हो गए हैं। वह सीरीज के सभी मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। कीवी चयन समिति ने अनकैप्ड खिलाड़ी जैकब डफी को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में भारत भेजने का फैसला लिया है। वह 16 अक्टूबर को भारत के लिए उड़ान भरेंगे।

डफी ने टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए कोई मुकाबला नहीं खेला है लेकिन सफेद गेंद सीरीज में कीवी टीम के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 6 एकदिवसीय मैच खेले हैं और 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले भी खेले हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम कुल 299 विकेट हैं। इसी वजह से उनको टीम में शामिल किया गया है।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले पहले टेस्ट मैच पर बारिश का खतरा लगातार मंडरा रहा है। बारिश से मुकाबला प्रभावित हो सकता है। फैन्स यही दुआ कर रहे हैं कि एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिले और बारिश को लेकर किसी तरह की परेशानी सामने ना आए।

कीवी टीम का हालिया प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। श्रीलंका दौरे पर न्यूजीलैंड को सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ टीम इंडिया ने बांग्लादेश को घरेलू सरजमीं पर पराजित किया है। भारतीय टीम ने 2-0 से सीरीज अपने नाम की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+