भुवनेश्वर कुमार को लोगों ने कहा भला-बुरा तो भड़क उठी वाइफ नूपुर, जमकर लगाई ट्रोलर्स की क्लास

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में भारत को करारी हार झेलनी पड़ी।

नई दिल्ली, 22 सितंबर। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में भारत को करारी हार झेलनी पड़ी। एक बार फिर भारतीय टीम के गेंदबाज स्कोर बचाने में नाकाम रहे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 का लक्ष्य बचाने में भारतीय गेंदबाज विफल रहे, जिसके बाद टीम की गेंदबाजों की जमकर आलोचना की जा रही है।

19वें ओवर में भुवी लगातार रहे हैं असफल

19वें ओवर में भुवी लगातार रहे हैं असफल

लगातार तीसरी बार ऐसा हुआ है जब भुवनेश्वर कुमार को कप्तान रोहित शर्मा ने 19वां ओवर दिया। इस ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने सबसे अधिक रन बनाकर मैच को अपने पाला में खींच लिया। इसके बाद अंतिम ओवर में चहल की दो गेंदों में मैच खत्म हो गया। इससे पहले एशिया कप में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ भी भुवी रन बचाने में कामयाब नहीं हो सके थे।

फैंस पर फूटा भुवी की वाइफ नूपुर का गुस्सा

फैंस पर फूटा भुवी की वाइफ नूपुर का गुस्सा

मोहाली टी20 में चार ओवर में 52 रन खर्च करने के बाद भुवी को लेकर लगातार नकारात्मक ट्वीट किए जा रहे हैं। इस पर अब भुवी की पत्नी नूपुर नागर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ऐसे लोगों के खिलाफ हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि आज के समय में लोगों के पास बहुत फालतू टाइम है, वह बस लोगों के बीच नफरत और ईष्या फैलाने का काम करना जानते हैं।

लोगों के बोलने से नहीं पड़ता फर्क

लोगों के बोलने से नहीं पड़ता फर्क

नूपुर नागर ने आगे लिखा कि लोगों के कहने या सोचने से कुछ भी नहीं होगा। नूपुर ने कहा कि मेरी उन सबको सलाह है कि आप जितना समय दूसरों पर कमेंट करने में व्यर्थ करते हैं, उतना ही समय खुद को बेहतर बनाने में लगाएं। हालांकि इसका स्कोप बहुत कम है। सोशल मीडिया पर नूपुर का यह पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+