'अभी दूध ले रही हूं, कुछ दिन बाद इसका मीट...' शमी की बीवी हसीन जहां के पोस्ट पर भड़के यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी
Hasin Jahan: मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहाँ का केस कोर्ट में चल रहा है। शमी वर्ल्ड कप खेलने में व्यस्त हैं लेकिन उनकी पत्नी हसीन जहां अपनी एक हरकत की वजह से सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई हैं। उनके एक पोस्ट की वजह से उन्हें ट्रोल होना पड़ा है।
हसीन जहाँ ने एक भैंसे के साथ फोटो लगाकर कुछ ऐसा लिखा है जो लोगों को बिलकुल भी पसंद नहीं आया है। वह भैंसे का मांस खाने की बात कहती हैं। अपने कैप्शन के साथ उन्होंने हँसने वाला इमोजी भी दिया है। उन्होंने भेंसे का दूध लेने की बात कही।

शमी की पत्नी ने लिखा कि अमरोहा का भैंसा, अभी तो इसका दूध ले रही हूं और कुछ दिन बाद इसका मीट खाऊँगी। इसके बाद फैन्स भड़क गए और उनको इंसान नहीं बल्कि पिशाचनी बोला। हालांकि शमी की पत्नी के कैप्शन के बाद भड़के यूजर्स ने उनको एक पाठ भी पढाया।
फैन्स ने कहा कि दूध भैंसे मिलता है, यह भैंसा है। इससे कभी दूध नहीं मिलता है। लोगों की बातों में वह सच्चाई भी नज़र आ रही है। भैंस से ही दूध प्राप्त होता है। शमी की पत्नी अतिउत्साह में कुछ ऐसा बोल गईं, जिसका कोई वजूद ही नहीं है और ट्रोल होना पड़ा। वह शमी से अलग रहती हैं लेकिन कोर्ट में केस चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications