WPL Auction में बिकने वाली दो सबसे महंगी विदेशी प्लेयर हैं ऑस्ट्रेलिया की, गुजरात जॉयंट्स ने दोनों को है खरीदा
महिला प्रीमियर लीग की ऑक्शन में सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की हैं। दोनों खिलाड़ियों को गुजरात जॉयंट्स ने खरीदा है।

महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के लिए नीलामी की प्रक्रिया जारी है। इस नीलामी में अभी तक भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। भारत की स्मृति मंधाना ऑक्शन में अभी तक की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। उन्हें आरसीबी ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा है। इस ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों का भी दबदबा देखने को मिल रहा है। खासकर ऑस्ट्रेलिया की प्लेयर ऑक्शन में अच्छी खासी कीमत में बिकी हैं। इस नीलामी में ऑस्ट्रेलिया की दो प्लेयर जो सबसे महंगी बिकी हैं उन्हें गुजरात जॉयंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया है।
ऑस्ट्रेलिया की यह दो प्लेयर हैं सबसे महंगी
ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर महिला प्रीमियर लीग के संस्करण की सबसे महंगी विदेशी प्लेयर हैं। उन्हें 3.20 करोड़ रुपए में गुजरात जॉयंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की ही विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी दूसरी सबसे महंगी विदेशी प्लेयर हैं। उन्हें भी गुजरात जॉयंट्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा है।
गुजरात ने कुल पांच विदेशी प्लेयरों को खरीदा
आपको बता दें कि गुजरात की टीम ने कुल पांच विदेशी प्लेयरों को टीम में शामिल किया है। इसमें बेथ मूनी और एश्ले गार्डनर के अलावा ऑस्ट्रेलिया की ही एनाबेल सदरलैंड (70 लाख), इंग्लैंड की सोफिया डंक्ली (60 लाख) और वेस्ट इंडीज की डियांड्रा डॉटिन (60 लाख) का नाम शामिल हैं। इस ऑक्शन में कुल 163 विदेशी खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। ऑक्शन में सबसे ज्यादा विदेशी प्लेयर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की हैं।
किस टीम में कितनी विदेशी प्लेयर?
- आपको बता दें कि महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के लिए हो रही नीलामी में अभी तक 15 विदेशी प्लेयर की नीलामी हो चुकी हैं। इसमें सबसे ज्यादा 5 प्लेयर गुजरात जॉयंट्स की टीम में गई हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 2 विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा है। दिल्ली कैपिटल्स में दक्षिण अफ्रीका की मारिजैन कप्पे और ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग हैं।
- मुंबई की टीम में भी 2 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें एक न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर हैं तो वहीं दूसरी इंग्लैंड की इंग्लैंड की नताली साइवर हैं।
- आरसीबी में भी दो विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा गया है। इसमें एक ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पैरी और दूसरी न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर सोफी डिवाइन हैं।
- गुजरात जॉयंट्स के बाद यूपी वॉरियर्स ने सबसे अधिक विदेशी प्लेयरों को खरीदा है। इसमें इसमें दो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका की 1-1 खिलाड़ी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications