चेन्नई सुपरकिंग्स को लगा बड़ा झटका, बेन स्टोक्स IPL में अंत तक नहीं खेल पाएंगे
बेन स्टोक्स आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का हिस्सा हैं, वह कुछ अहम कारणों से पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

Ben Stokes: एक मजबूत टीम बनाते हुए आईपीएल में बेन स्टोक्स को 16 करोड़ 25 लाख रुपये की बड़ी धन राशि के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने साथ शामिल किया है। स्टोक्स के आने से चेन्नई सुपरकिंग्स और ज्यादा ताकतवर दिखाई दे रही है। हालांकि अब एक ऐसी खबर आ रही है जिससे फैन्स को निराश होना पड़ेगा। बेन स्टोक्स आईपीएल के पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। वह अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता के चलते वापस इंग्लैंड लौट जाएंगे। इसमें टेस्ट क्रिकेट एक बड़ा कारण है।
आईपीएल के शेड्यूल के अनुसार इसका फाइनल मुकाबला 28 मई को होना है। इंग्लैंड की टीम एक जून से आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मुकाबला खेलेगी। इसके बाद एशेज होनी है। ऐसे में बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट के लिए जाएंगे। बेन स्टोक्स का कहना है कि मैं खुद को पर्याप्त समय देकर आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना चाहता हूं। इससे साफ़ होता है कि वह आईपीएल के पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
पिछले साल आईपीएल में नहीं खेलने वाले स्टोक्स के ऊपर नीलामी में चेन्नई ने भारी राशि लगाई और अन्य टीमों के साथ चले बिड वॉर में जीत दर्ज कर उनको शामिल कर लिया। पहली बार वह नीली जर्सी में आईपीएल खेलते हुए दिखाई देंगे। एजबेस्टन में 16 जून से एशेज सीरीज शुरू होनी है। इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, सैम करन, जॉनी बेयरस्टो और हैरी ब्रूक जैसे खिलाड़ी आईपीएल में होंगे। हालांकि 28 मई को फाइनल के साथ लीग समाप्त हो जाएगी। स्टोक्स का कहना है कि एशेज की बेस्ट तैयारी के लिए वह साथी खिलाड़ियों के साथ बात करेंगे।
स्टोक्स का कहना है कि एशेज के पांच मैच इस समर के सबसे बड़े मुकाबले हैं। आपको सोचना होता है कि क्या करना है। यह भी सोचना होता है कि आयरलैंड के खिलाफ मैच में कोई खिलाड़ी किसी तरह से चोटिल न हो। ये कुछ ऐसी चीजें है जहाँ आपको खेलने वाले लोगों के बारे में सोचना होता है।












Click it and Unblock the Notifications