बेन स्टोक्स ने भारत में टेस्ट सीरीज की हार के दुःख से उठाया बड़ा कदम, इस टूर्नामेंट से नाम वापस लिया
Ben Stokes: टी20 वर्ल्ड कप इस साल जून में खेला जाना है। वेस्टइंडीज और अमेरिका मिलकर इसकी मेजबानी करेंगे। इंग्लैंड क्रिकेट टीम से इसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इंग्लैंड के धांसू खिलाड़ी बेन स्टोक्स इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। खुद उन्होंने नाम वापस लिया है।
बेन स्टोक्स ने अपनी फिटनेस पर काम करने की बात कहते हुए वर्ल्ड कप से खुद को अनुपलब्ध बताया है। उनका कहना है कि मैं अपनी फिटनेस पर काम करते हुए तीन फ़ॉर्मेट में बेहतरीन ऑल राउंडर बनना चाहता हूँ। स्टोक्स ने कहा कि आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप से बाहर रहना मुझे एक ऐसा ऑल राउंडर बनने में मदद करेगा, जो मैं बनना चाहता हूँ।

उन्होंने यह भी कहा कि वह आगामी टेस्ट समर के की तैयारी करने के लिए काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में भारत के खिलाफ समाप्त हुई टेस्ट सीरीज से मुझे पता चला कि गेंदबाजी के लिहाज से किस तरह मैं पीछे हूँ। यह मेरे घुटने की चोट के बाद गेंदबाजी से दूर रहने के कारण हुआ। मैं काउंटी में डरहम की तरफ से खेलना चाहूँगा।
गौरतलब है कि भारत दौरे पर बेन स्टोक्स ने सिर्फ एक मैच में गेंदबाजी की थी। बाकी मैचों में वह बतौर बल्लेबाज खेले थे और उनका प्रदर्शन भी खास नहीं रहा था। बेन स्टोक्स की कप्तानी में भारत दौरे पर आई इंग्लैंड टीम को 4-1 से टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।
गौरतलब है कि जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें खेलेंगी। टीमों की घोषणा करने का अंतिम दिन 1 मई रखा गया है। बाद में आईसीसी की तकनीकी समिति से मंजूरी से टीम में बदलाव किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications