शोएब मलिक की तरह यह पाकिस्तानी खिलाड़ी भी दे चुका धोखा, बॉलीवुड अभिनेत्री को शादी के बाद दिया तलाक
Shoaib Malik and Sania Mirza: शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच तलाक की खबरें इस समय में चर्चा में हैं। यह विषय हर किसी की जुबान पर है। शादी के 13 साल बाद दोनों के बीच तलाक की खबर फैन्स पचा नहीं पा रहे हैं। शोएब मलिक को सोशल मीडिया पर जमकर निशाने पर लिया गया है।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारतीय महिला से शादी की हो। इससे पहले भी कुछ खिलाड़ियों ने भारतीय महिलाओं से अपने प्रेम का इजहार किया और बाद में शादी भी कर ली। ऐसा ही एक पाकिस्तानी खिलाड़ी पहले भी शादी के बाद पत्नी से धोखा कर चुका है।

पाकिस्तान से आने वाले एक खिलाड़ी ने बॉलीवुड में शादी की थी। भारतीय अभिनेत्री से शादी करने के बाद उसे तलाक दे दिया। करियर के पीक में इस अभिनेत्री ने इस खिलाड़ी का प्रोपोजल स्वीकार किया था और शादी करने के के लिए पाकिस्तान चली गई थी।
यहां बात हो रही है पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान की। मोहसिन खान ने बॉलीवुड अभिनेत्री रीना रॉय से शादी की थी। 80 के दौर में रीना रॉय सिनेमा जगत में एक बड़ा नाम थीं और करियर की उंचाई पर भी थीं। उस समय वह मोहसिन के प्यार में पड़ गई थीं।
शादी करने का फैसला लेने के बाद वह कराची गई थीं। वहां शादी हुई और बाद में मोहसिन के साथ मुंबई सेटल हुईं। कुछ फिल्मों में उस समय मोहसिन ने भी काम किया था। इसके बाद यह शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और दोनों के बीच 1990 में तलाक हो गया।
हाल ही में पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली ने एक भारतीय लड़की से शादी की है। फरीदाबाद में जन्मी सामिया बतौर फ्लाईट इंजीनियर दुबई में काम करती थीं। इसके बाद हसन अली और सामिया के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों ने शादी कर ली। उनकी एक बेटी है। इसी तरह पाक क्रिकेटर जहीर अब्बास ने रीता लूथरा से शादी की थी। रीता ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम समीना रख लिया। जहीर अब्बास की तीन बेटियां भी थी लेकिन उन्होंने पहली पत्नी को तलक दे दिया। रीता और जहीर पाकिस्तान में रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications