मुकाबला मुंबई और दिल्ली का, वसीम जाफर ने लिए RCB के मजे, किया ये ट्वीट
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर पिछले दो महीनों से आईपीएल को लेकर मजाकिया भरे मीम्स शेयर कर रहे हैं और फैंस उनके रिएक्शन को देखने में भी उत्सुक रहते हैं। आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन्स, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेऑफ में जगह बनाई है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर या दिल्ली कैपिटल्स में से केवल एक के पास अभी भी सीजन में आगे बढ़ने का मौका है।

विराट कोहली की मैच जीतने वाली पारी के दम पर आरसीबी ने गुजरात पक्ष के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला जीता और वे वर्तमान में 14 मैचों में आठ जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर हैं। हालांकि, उनके पास एक खराब नेट रन रेट है जिसका मतलब है कि डीसी को प्लेऑफ में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ एक जीत की जरूरत है क्योंकि वे वर्तमान में 13 मैचों में सात जीत के साथ अच्छी नेट रन रेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
यह भी पढ़ें- शोएब अख्तर बोले- वो एक बड़ी फ्रेंचाइजी है, अगले सीजन में जोरदार वापसी करेगी
Recommended Video
आरसीबी के प्रशंसक मुंबई और डीसी के बीच आज रात (21 मई) के खेल को उत्सुकता से देख रहे होंगे और उम्मीद कर रहे होंगे कि मुंबई इस मैच को जीत जाए। वहीं जाफर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 'रॉयल चैलेंजर्स बॉम्बे' कहते हुए एक ट्वीट किया। उन्हें एक तरह से आरसीबी के मजे लिए। ट्वीट के जरिए वसीम ने दर्शाया कि मैच भले ही दिल्ली-मुंबई के बीच है, लेकिन आरसीबी का भी ये मैच है जो मुंबई का समर्थन करेंगे। जाफर ने ट्वीट किया, "आज रात, RCB = रॉयल चैलेंजर्स बॉम्बे #MIvDC # IPL2022।" साथ में फोटो शेयर की जिसमें लिा था कि खेल वो रहे हैं, लेकिन मैच हमारा (आरसीबी) है।"
मुंबई के पास खोने के लिए कुछ नहीं है और वह इस साल अब तक के निराशाजनक सीजन के बाद जीत के साथ अपने अभियान का अंत करना चाहेगी। यहां एक बड़ी जीत उन्हें अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स से आगे बढ़ा सकती है। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले कुछ मैचों में शानदार क्रिकेट खेली है और बड़ी जीत भी हासिल करने में सफल रही है। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम लगातार चौथे साल प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद कर रही होगी।












Click it and Unblock the Notifications