Karwa Chauth पर नई गर्लफ्रेंड के साथ दिखे हार्दिक पंड्या! दिल्ली की करोड़पति ब्यूटी ने लूटा दिल, वीडियो वायरल
Hardik Pandya Confirm Relationship: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या करवा चौथ से ठीक पहले अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए। पंड्या का यह वीडियो करवा चौथ वाले दिन यानी कि 10 अक्टूबर शुक्रवार को तेजी से वायरल हो रहा है। मॉडल माहिका शर्मा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर हार्दिक पंड्या को देखा गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस कपल को नोटिस कर लिया।
माहिका के साथ गाड़ी से उतरे पंड्या (Hardik Pandya Confirm Relationship)
भले ही हार्दिक या माहिका शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते के बारे में कोई आधिकारिक पोस्ट या टिप्पणी नहीं की हो। लेकिन एयरपोर्ट पर उनकी केमिस्ट्री और स्टाइल ने सब कुछ बयां कर दिया। शुक्रवार सुबह, 10 अक्टूबर को हार्दिक और 24 वर्षीय माहिका ने एक पीली लैम्बोर्गिनी उरुस एसई में एयरपोर्ट पहुंचकर सबको चौंका दिया। हार्दिक पहले कार से बाहर निकले और उनके ठीक पीछे उनकी लेडीलव माहिका भी निकलीं। किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह उनके साथ होंगी।

पैपराजी की भीड़ से गर्लफ्रेंड को बचाते दिखे पंड्या
हार्दिक ने प्रोटेक्टिव होते हुए माहिका को पैपराजी की भीड़ से बचाते हुए एयरपोर्ट टर्मिनल की ओर गाइड किया। हार्दिक पंड्या ने नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद अपनी निजी जिंदगी को काफी निजी रखा था। वह पहले कभी भी अपनी पिछली गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया के साथ सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे थे। जबकि जैस्मिन अक्सर उनके मैच में चीयर करने आती थीं। इस लिहाज से यह पहली बार है जब क्रिकेटर अपनी किसी लेडीलव के साथ खुलेआम फैंस के बीच नजर आए हैं।
माहिका शर्मा के साथ तस्वीर हुई थी वायरल
माहिका शर्मा के साथ हार्दिक के रिश्ते की अफवाहें तब शुरू हुईं जब माहिका की एक सेल्फी में पीछे धुंधली सी एक पुरुष की छवि दिखी। इसके बाद उनके जर्सी नंबर 33 वाली एक पोस्ट और फिर दोनों की तस्वीरों में एक जैसे बाथरोब पहने होने की चर्चा ने इन अटकलों को और हवा दे दी। सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी पाया था कि दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं और महाइका ने एक बार हार्दिक के होमटाउन बड़ौदा से एक फोटो भी शेयर की थी।
माहिका शर्मा के पास कितना पैसा
मीडिया रिपोर्ट्स में दिल्ली की रहने वाली मॉडल माहिका शर्मा की अनुमानित नेटवर्थ लगभग 3.2 करोड़ रुपये बताई गई है। पंड्या का नाम अपनी निजी जिंदगी को लेकर हाल के दिनों में काफी चर्चा में रहा है। नताशा स्टेनकोविक से तलाक की खबरों के बाद उनका नाम सबसे पहले ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ जुड़ा था। अब उनसे ब्रेकअप की अटकलों के बाद हार्दिक ने माहिका शर्मा के साथ अपने नए रिश्ते को सार्वजनिक किया है।












Click it and Unblock the Notifications