सिर्फ IPL से नहीं मिलेगी भारतीय टीम में जगह, BCCI ने रिव्यू मीटिंग में सुनाये 3 बड़े फैसले
इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप होना है। इसे देखते हुए बोर्ड ने अभी से तैयारी शुरू करने की तरफ कदम बढ़ाए हैं। रिव्यू मीटिंग में बोर्ड ने 3 फैसलों पर मोहर लगाई।

BCCI Review Meeting: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रिव्यू मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं। इनमें तीन बड़े फैसले हैं। वनडे वर्ल्ड कप में खेलने वाले खिलाड़ियों को बोर्ड ने सलेक्ट कर लिया है। इसके अलावा खिलाड़ियों की फिटनेस पर नज़र रखी जाएगी। बोर्ड ने टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा के साथ रिव्यू मीटिंग की। इसमें बोर्ड अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सेक्रेटरी जय शाह भी शामिल थे।
महेंद्र सिंह धोनी ने बेटी जीवा के साथ इस तरह मनाया नए साल का जश्न, वीडियो हुआ वायरलबीसीसीआई ने पहला बड़ा निर्णय यह लिया कि इमर्जिंग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में आने के लिए पर्याप्त घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। इसके बाद ही वे टीम में आने के योग्य माने जाएंगे। इसके बाद दूसरा फैसला यह रहा कि टीम में चयन के लिए यो-यो और डेक्सा टेस्ट होंगे। इनमें पास आने पर ही खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जा सकेगा। भारतीय टीम के फ्यूचर टूर प्लान और वनडे वर्ल्ड कप कप ध्यान में रखते हुए एनसीए आईपीएल में उन खिलाड़ियों पर नज़र रखेगा जिनको वनडे वर्ल्ड कप के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है। इसका मतलब है कि एनसीए आईपीएल टीमों के साथ मिलकर काम करेगा।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग के बाद बोर्ड सेक्रेटरी जय शाह ने कहा है कि वनडे वर्ल्ड कप के लिए कुल 20 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। उनको टूर्नामेंट तक टीम में रोटेट किया जाएगा। मीटिंग में नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड वीवीएस लक्ष्मण और चयन समिति के मुखिया चेतन शर्मा भी मौजूद थे।
हालांकि यह सामने नहीं आया है कि टीम इंडिया के किन नामों को वर्ल्ड कप के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है। वनडे टीम में जो खिलाड़ी अब खेलते हुए दिखेंगे। उनको ही शायद टीम में शामिल करने के लिए टारगेट किया गया होगा। शिखर धवन श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में टीम से बाहर हैं लेकिन आने वाले समय में वापस रोटेट होकर आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications