दो चरणों में खेली जाएगी रणजी ट्रॉफी, जय शाह ने शेयर की BCCI की योजना
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यह फैसला किया है कि इस बार रणजी सीजन दो चरणों में कराया जाएगा।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा, "बोर्ड ने इस सीजन में दो चरणों में रणजी ट्रॉफी आयोजित करने का फैसला किया है। पहले चरण में, हम लीग चरण के सभी मैचों को पूरा करने की योजना बना रहे हैं, जबकि नॉकआउट जून में होंगे।"

बीसीसीआई ने यह फैसला महामारी के बढ़ते हुए केसों को देखते हुए लिया है।
शाह ने कहा, "मेरी टीम महामारी के कारण होने वाले किसी भी प्रकार के हेल्थ जोखिम को कम करने के लिए मिलकर काम कर रही है, साथ ही साथ एक अत्यधिक प्रतिस्पर्धी रेड-बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता भी सुनिश्चित कर रही है।"
यह भी पढ़ें- सभी बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दूंगा, IPL में वापसी करने पर केविन पीटरसन ने दिया ये जवाब
शाह ने यह भी कहा, "रणजी ट्रॉफी हमारी सबसे प्रतिष्ठित घरेलू प्रतियोगिता है, जो हर साल भारतीय क्रिकेट को एक उल्लेखनीय प्रतिभा पूल प्रदान करती रही है। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम इस प्रमुख आयोजन के हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं।"
बता दें कि रणजी ट्राफी को फर्स्ट क्लास लेवल पर खेा जाता है और यहां से युवा खिलाड़ी को क्रिकेट का असली पाठ सीखने को मिलता है। भारत के सभी महान टेस्ट खिलाड़ी रणजी मैचों में सीखकर निकले हैं।
महामारी ने पिछले सीजन को भी प्रभावित किया था जब बीसीसीआई केवल दो पुरुषों के सफेद गेंद वाले टूर्नामेंट (विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) का आयोजन कर सका था।
बीसीसीआई ने उन सभी प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों को मुआवजे के रूप में पहले मैच फीस का 50% भुगतान किया, जिन्हें पिछले साल रणजी के रद्द होने के कारण वित्तीय नुकसान हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications