BCCI की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, Dream11 जाने पर भी लगी पैसों की ढ़ेरी, कितना हुआ मुनाफा?

BCCI Revenue: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उसे दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड क्यों कहा जाता है। आर्थिक चुनौतियों और प्रमुख प्रायोजकों के बाहर होने के बावजूद, बोर्ड की वित्तीय स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत नजर आ रही है।

ताज़ा वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार, BCCI ने वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में भारी मुनाफा दर्ज किया है और अगले साल के लिए इससे भी बड़े आंकड़ों का लक्ष्य रखा है। BCCI की एपेक्स काउंसिल को सौंपी गई रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में बोर्ड ने 3,358 करोड़ का शानदार सरप्लस (मुनाफा) कमाया है। इसके साथ ही बोर्ड का जनरल फंड 7,988 करोड़ से बढ़कर अब 11,346 करोड़ के पार पहुंच गया है।

BCCI

Dream11 का साथ छूटा, लेकिन Adidas ने संभाली कमान

​अगस्त 2025 में 'ऑनलाइन गेमिंग एक्ट' के लागू होने के कारण प्रमुख प्रायोजक Dream11 को अपने 358 करोड़ के सौदे से पीछे हटना पड़ा था। हालांकि, BCCI ने इस झटके को बहुत ही कम समय में संभाल लिया। बोर्ड ने Adidas के साथ पहले से कहीं अधिक ऊंचे मूल्यांकन (Valuation) पर जर्सी स्पॉन्सरशिप डील साइन की। इसके अलावा Apollo Tyres के साथ नई साझेदारी ने बोर्ड की व्यावसायिक आय को और मजबूती दी है।

FY26 के लिए 6,728 करोड़ का बड़ा लक्ष्य

​BCCI की नज़र अब अगले वित्त वर्ष (FY26) पर है, जहाँ मुनाफे के दोगुना होने की उम्मीद है। इस बार 8,963 करोड़ का लक्ष्य है और मुनाफे की रकम डबल यानी 6000 करोड़ से ज्यादा होने की उम्म्मीद है. बोर्ड की ट्रेजरी मैनेजमेंट इतनी शानदार रही है कि उसे फिक्स्ड डिपॉजिट और अन्य निवेशों से मिलने वाला ब्याज ही 1,500 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है।

ICC रेवेन्यू में मामूली गिरावट, पर दबदबा कायम

​हालांकि ICC इवेंट्स से मिलने वाले रेवेन्यू शेयर में थोड़ी कमी आई है, लेकिन इसके बावजूद दुनिया भर के क्रिकेट राजस्व में भारत की हिस्सेदारी सबसे ऊपर है। वर्तमान में BCCI को ICC की कुल आय का 38.5% हिस्सा मिलता है, जो किसी भी अन्य देश की तुलना में काफी ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+