क्या BCCI खिलाड़ियों की सैलरी में करेगी बदलाव? जानिए केन्द्रीय अनुबंध में किसे मिलेगी अतिरिक्त राशि

BCCI Salary Structure: बीसीसीआई के केन्द्रीय अनुबंध अले खिलाड़ियों की घोषणा जल्दी ही देखने को मिल सकती है। खबरों के अनुसार बोर्ड ने केन्द्रीय अनुबंध में शामिल किये जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर ली है और इसकी घोषणा होनी बाकी है। कुछ नामों को बाहर भी किया जा सकता है।

सबसे अहम बात यह है कि बोर्ड मौजूद सैलरी संरचना में बदलाव कर सकता है। खिलाड़ियों के लिए फ़िलहाल चार कैटेगरी निर्धारित की गई है। उसके अनुसार ही वार्षिक वेतनमान तय किया जाता है। इसके अलावा मैच फीस अलग से दी जाती है।

indian team

पहले श्रेणी में बोर्ड A प्लस वाले खिलाड़ी रखता है। इसके बाद A, B और C कैटेगरी होती है। पहली कैटेगरी में शामिल खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपये प्रति वर्ष मिलते हैं। इसके बाद अन्य तीन श्रेणियों के लिए क्रमशः 5 करोड़, 3 करोड़ और 1 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाता है।

इन सबके बीच इस बार वेतनमान में बदलाव करते हुए टेस्ट खिलाड़ियों को नई सौगात मिल सकती है। टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों को अतिरिक्त राशि इंसेंटिव के तौर पर दिए जा सकते हैं। इससे इस फ़ॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

हाल ही में देखा गया है कि कुछ खिलाड़ियों ने रेड बॉल क्रिकेट से दूरी बनाई थी ईशान किशन प्रमुख नाम रहा है।दक्षिण अफ्रीका दौरे पर उन्होंने खुद को टीम से रिलीज करने का अनुरोध किया था। इसके बाद उनको वापस टीम में शामिल नहीं किया गया था। श्रेयस अय्यर को टीम से बाहर किया गया है। खराब फॉर्म के कारण ऐसा हुआ है।

रिपोर्ट्स की मानें तो अय्यर और ईशान किशन दोनों को केन्द्रीय अनुबंध से भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। दोनों ने बीसीसीआई की चेतावनी के बाद भी रणजी ट्रॉफी में खेलना उचित नहीं समझा था। श्रेयस अय्यर पिछले साल बोर्ड की 'बी' कैटेगरी में थे। ईशान किशन केन्द्रीय अनुबंध की 'सी' कैटेगरी में शमिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+