Asian Games 2023: एशियाई गेम्स में हिस्सा लेगी भारतीय पुरुष और महिला टीम, BCCI भेजेगा खिलाड़ियों की लिस्ट

Sports News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस बार एशियाई खेलों को लेकर बड़ी प्लानिंग कर रहा है। बीसीसीआई एशियाई गेम्स में भारतीय पुरुष और महिला टीमों को टी-20 प्रतियोगिता में उतारने की योजना बना रहा है, जिसका आयोजन 23 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच चीन के हांगझू में होना है।

पुरुषों की 'बी स्क्वाड' टीम को एशियन गेम्स में भेजा जाएगा
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुरुषों की 'बी स्क्वाड' टीम को एशियन गेम्स (Asian Games 2023) में भेजा जाएगा, क्योंकि मुख्य टीम 5 अक्टूबर से 23 नवंबर तक घरेलू मैदान पर खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप में व्यस्त होगी।

इवेंट में शामिल होगी प्रमुख महिला खिलाड़ियों की टीम
इसके अलावा बीसीसीआई इस इवेंट में प्रमुख महिला खिलाड़ियों की एक मजबूत टीम भेजेगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) 30 जून से पहले खिलाड़ियों की लिस्ट भारतीय ओलंपिक संघ (Indian Olympic Association) को भेज देगा।

asian Games 2023

बीसीसीआई ने 2010 और 2014 में नहीं भेजी कोई टीम
बीसीसीआई (BCCI) ने साल 2010 और 2014 में हुए एशियन गेम्स (Asian Games 2023) में हिस्सा नहीं लिया था। इस दौरान बोर्ड ने गेम्स में कोई भी टीम नहीं उतारी थी, लेकिन इस साल महिला और पुरुष- दोनों ही टीमों को उतारने की तैयारी है। एशियन गेम्स का आयोजन पिछले साल ही होना था, लेकिन कोरोना के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- ODI World Cup 2023: PCB के अनुरोध पर आर अश्विन की बड़ी प्रतिक्रिया, बताया क्या हो सकता है ICC का फैसला

एक समय में दो भारतीय टीमें
यह पहली बार नहीं है जब दो अलग-अलग भारतीय टीमें दुनिया के दो अलग-अलग हिस्सों में मुकाबला करेंगी। साल 2021 में बीसीसीआई ने 3 वनडे और इतने ही टी20ई वाली बाइलेटरल सीरीज के लिए दूसरी पंक्ति की टीम श्रीलंका भेजी थी, जबकि विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली सीनियर टीम पटौदी ट्रॉफी (Patuadi trophy) के लिए इंग्लैंड में थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+