Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 22 march: आज के मैच का टॉस कौन जीता- केकेआर vs आरसीबी
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 22 march: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल के पहले मुकाबले के लिए टॉस किया जा चुका है। टूर्नामेंट की शुरुआत में ही मौसम का मिजाज कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि मैच से एक दिन पहले दोनों टीमों के अभ्यास सत्र भी रोक दिए गए थे। हालांकि, फैंस दोनों टीमों के बीच मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं। फिलहाल टॉस किया जा चुका है और आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
पिच से किसे मिलेगा फायदा (Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 22 march)
ईडन गार्डन की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है, हालांकि गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ अतिरिक्त उछाल मिल सकता है। हालांकि, रिकॉर्ड की बात करें तो यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का पलड़ा भारी रहा है, क्योंकि पूरे खेल के दौरान सतह एक जैसी रहती है। ओस के कारण गेंदबाजों के लिए चीजें मुश्किल हो सकती हैं, खासकर दूसरी पारी में गेंदबाजी करना आसान नहीं होगा।

आरसीबी को पहली ट्रॉफी की तलाश
केकेआर तीन बार खिताब जीत चुकी है, जबकि आरसीबी अभी भी अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में है। इस सीजन में टीम की अगुआई रजत पाटीदार करेंगे। पिछले साल प्लेऑफ में जगह बनाने के बावजूद वे अपनी किस्मत नहीं बदल पाए। एक बार फिर से विराट कोहली सुर्खियों में हैं, ऐसे में सभी की निगाहें उन पर होंगी कि वे रन बनाएं। देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी की शुरुआत किस तरह की होती है।
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की पूरी टीम
क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, रहमानुल्लाह गुरबाज, मनीष पांडे, मोइन अली, एनरिक नॉर्टजे, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, मयंक मारकंडे, चेतन सकारिया, लवनीथ सिसोदिया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पूरी टीम
विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), लियाम लिविंगस्टोन, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, रोमारियो शेफर्ड, मनोज भंडागे, रसिख दार सलाम, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, सुयश शर्मा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।












Click it and Unblock the Notifications