IPL से BCCI पर बरस रहा है पैसा ही पैसा, सिर्फ एक सीजन में कर ली 5120 करोड़ की कमाई, टूटे सभी रिकॉर्ड

BCCI, IPL 2023 Latest News: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को एक बार फिर छप्पर फाड़कर कमाई कराने में कामयाब रही है। अपनी शुरुआती सीजन साल 2008 से ही आईपीएल के जरिए बीसीसीआई मोटी कमाई कर रही है।

कमाई में 116 प्रतिशत की वृद्धि

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में आईपीएल 2023 से होने वाली कमाई का खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई को 5000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने का पता चलता है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2023 से बीसीसीआई की कमाई में 5120 करोड़ रुपये का इज़ाफा हुआ है। जो आईपीएल 2022 की तुलना में 116 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

BCCI 1

बीसीसीआई को जबरदस्त फायदा

इसके विपरीत आईपीएल 2022 से बीसीसीआई ने कुल 2367 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आईपीएल 2023 से बीसीसीआई की कुल आय 11,769 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो आईपीएल की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। दुनिया के सबसे धनी क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने अब अपने रुतबे को और आगे पहुंचाने का काम किया है।

मीडिया राइट्स से मोटी कमाई

स्टार इंडिया ने 2023 से 2027 तक की अवधि के लिए 23,575 करोड़ रुपये में आईपीएल मीडिया राइट्स हासिल किए। वहीं वायकॉम18 ने पांच सीजन के लिए कुल 23,758 करोड़ रुपये देकर लाइव स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल किए। इसके अलावा बीसीसीआई ने आईपीएल टाइटल स्पॉन्सरशिप और एसोसिएट स्पॉन्सरशिप डील के जरिए 3,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।

WPL से भी मिला फायदा

महिला प्रीमियर लीग भी BCCI के लिए लाभदायक रहा है। WPL से बोर्ड को 377 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिला। 2023 से पहले BCCI का बैंक बैलेंस 10,991 करोड़ रुपए था, जो अब बढ़कर 16,493 करोड़ रुपए हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+