BCCI ने सांसदों के क्लब को किए एकमुश्त 2.25 करोड़ रुपये डोनेट, जानिए क्यों
BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पिछले साल दिसंबर में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) को जिम उपकरण के लिए 2.25 करोड़ रुपये दान करने का फैसला किया था। ये एक बड़ी रकम है।
क्लब के बारे में बता दें, कि ये वर्तमान और पूर्व सांसदों द्वारा "बातचीत के लिए मंच" के रूप में इस्तेमाल किया जाता है और ये दिल्ली के विट्ठल भाई पटेल हाउस में स्थित है।

असल में, 21 दिसंबर, 2022 को हुई एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बताया कि खुद सीसीआई ने जिम उपकरणों की खरीद के लिए फंड की मांग की। उन्होंने यह भी बताया कि बीसीसीआई ने सीसीआई को 2.25 करोड़ रुपये के एकमुश्त दान को मंजूरी दे दी।
इस क्लब को फरवरी 1947 में सामाजिक संपर्कों को बढ़ावा देने और भारतीय संविधान सभा के सदस्यों के लिए क्लब लाइफ की सामान्य सुविधाएं प्रदान करने के मकसद से खोला गया था।
ये भी पढ़ें- समायरा के साथ है तिलक का खास रिश्ता, मैच के बाद किया खुलासा- रोहित की बेटी के लिए था वो जश्न
भारतीय संविधान क्लब प्रभावी रूप से पिछले और वर्तमान संसद सदस्यों के बीच बातचीत के लिए मंच प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म के रूप में उभरा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला क्लब के अध्यक्ष हैं, हरिवंश सिंह महासचिव हैं, जबकि केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी वाइस प्रसीडेंट हैं।
बीसीसीआई में गहरी पैठ रखने वाले इसके उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला क्लब के भी खेल सचिव हैं, वे कांग्रेस पार्टी से सांसद हैं। बीसीसीआई का यह दान सीसीआई के लिए एक बड़ी मदद है। यह दान क्लब को बेहतर जिम उपकरण खरीदने में मदद करेगा।












Click it and Unblock the Notifications