कप्तानी छोड़ने के बाद भी बरकरार है 'विराट' का रुतबा, कोहली की सैलरी सुनकर रह जाएंगे दंग
नई दिल्ली, 03 मार्च। बीसीसीआई ने बुधवार को सीनियर क्रिकेट टीम के लिए सालाना कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है, जिसमें बहुत सारे बड़े खिलाड़ियों की सैलरी में कटौती की गई है जिसमें हार्दिक पांड्या और रहाणे जैसे नामचीन नाम शामिल हैं। बीसीसीआई ने 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और उसने चार ग्रेड में खिलाड़ियों का बांटा है और ये चार ग्रेड हैं- A+, A, B और C। बीसीसीआई ने A+ में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को रखा है जिन्हें सालाना 7 करोड़ रुपए दिया जाएगा।

कप्तानी छोड़ने के बाद भी बरकरार है 'विराट' का रुतबा
टीम इंडिया के 'रन मशीन' विराट कोहली अब टीम के कप्तान नहीं है, बावजूद इसके उनकी सैलरी में कोई भी कटौती नहीं की गई है और उनकी सैलरी अभी भी वर्तमान कैप्टन रोहित शर्मा के बराबर है। मालूम हो कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय क्रिकेटरों की लिस्ट में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं।

विराट कोहली की कुल संपत्ति $112 मिलियन
CAknowledge के मुताबिक विराट कोहली की कुल संपत्ति $112 मिलियन (2022 में 840 करोड़ रुपये) है।कोहली 17 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई एंडोर्समेंट से करते हैं। विराट कोहली के स्वामित्व में कई अचल संपत्ति हैं। हालांकि उनके पास दो आलीशान घर हैं। उनका एक घर दिल्ली में और एक मुंबई में है। मुंबई का घर (एक अपार्टमेंट) बांद्रा में है। इसे कोहली ने 2012 में 9 करोड़ रुपये में खरीदा था।

महंगी गाड़ियों का कलेक्शन
कोहली लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके पास मर्सिडीज, ऑडी, बीएमडब्ल्यू ,वोक्सवैगन, रेनॉल्ट डस्टर, ऑडी 8, टोयोटा फॉर्च्यूनर और टोयोटा लिवा जैसी गाड़ी हैं।
दिल्ली में हुआ था कोहली का जन्म
मालूम हो कि दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उसका उपनाम चीकू है। उनके पिता, प्रेम कोहली एक अधिवक्ता थे और उनकी मां, सरोज कोहली, एक गृहिणी हैं। उनका एक बड़ा भाई, विकास और एक बड़ी बहन भावना है।

BCCI ने घटाई सैलरी
गौरतलब है कि बीसीसाई के ग्रेड ए में रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत, केएल राहुल और मोहम्मद शमी हैं, जिन्हें पांच करोड़ सालाना सैलरी दिए जाएंगे।
ग्रेड बी
जबकि ग्रेड बी में अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, और ईशांत शर्मा हैं, जिन्हें तीन करोड़ रु सेलरी दी जाएगी।
सी ग्रेड
जबकि सी ग्रेड में शिखर धवन, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मयंक अग्रवाल, सूर्य कुमार यादव और रिद्धिमान साहा हैं, जिन्हें कि 1 करोड़ सालाना सैलरी दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications