भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत को तैयार, 15 साल बाद यहां होगा मैच, BCCI ने किया शेड्यूल का ऐलान
BCCI confirms schedule for New Zealand: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने साल 2026 की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह दौरा दोनों टीमों के लिए बहुत खास होगा क्योंकि 2026 टी20 विश्व कप से पहले खिलाड़ी खुद को बेहतर साबित करने और सही संयोजन ढूंढने की कोशिश करेंगे। ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड दोनों के पास अपनी तैयारियों को पुख्ता करने का मौका होगा।
11 जनवरी से होगी दौरे की शुरुआत (BCCI confirms schedule for New Zealand)
न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी। दौरे की शुरुआत 11 जनवरी को वडोदरा में पहले वनडे से होगी। इसके बाद दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट में और तीसरा 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। टी20 मुकाबलों की शुरुआत 21 जनवरी को नागपुर में होगी। इसके बाद 23 जनवरी को रायपुर, 25 जनवरी को गुवाहाटी, 28 जनवरी को विशाखापट्टनम (विजाग), और आखिरी टी20 31 जनवरी को त्रिवेंद्रम में खेला जाएगा।

भारत ने पिछली बार जीती थी सीरीज
भारत इस सीरीज में टी20 विश्व कप 2024 का चैंपियन बनकर उतरेगा। टीम की कोशिश होगी कि वह अपनी जीत की लय को बनाए रखे और आगामी टूर्नामेंट के लिए मजबूत तैयारी करे। न्यूजीलैंड की टीम ने आखिरी बार भारत का दौरा 2023 की शुरुआत में किया था, जहां उसे ज्यादा सफलता नहीं मिली थी। उस दौरे में कीवियों को सिर्फ एक टी20 जीत मिली थी। रांची में खेले गए पहले मुकाबले में। बाकी सभी मैचों में भारत ने उन्हें हराया था।
सूर्यकुमार की कप्तानी में खेलेगी टीम
इस बार की सीरीज सूर्यकुमार यादव और मिशेल सैंटनर दोनों युवा कप्तानों की अग्निपरीक्षा होगी। सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत अब तक टी20 में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, बांग्लादेश, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को हरा चुका है। वहीं, सैंटनर ने भी पिछले कुछ वर्षों में खुद को जिम्मेदार और होशियार कप्तान के रूप में साबित किया है।
15 साल बाद यहां होगा मुकाबला
यह सीरीज क्रिकेट फैंस के लिए काफी रोमांचक होने वाली है, क्योंकि इसमें अनुभव और युवा जोश दोनों का मेल देखने को मिलेगा। साथ ही, यह विश्व कप से पहले एक बेहतरीन अभ्यास मौका भी होगा। 15 साल के लंबे इंतजार के बाद वडोदरा में पहला पुरुष इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। इससे पहले वडोदरा के रिलायंस स्टेडियम में दिसंबर 2010 में न्यूजीलैंड और भारत के बीच आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया था। अब 15 साल बाद इस मैदान पर दोनों टीमें भिड़ने को तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications