Pahalgam Terror Attack के बाद BCCI का गुस्सा हुआ बेकाबू! क्या PAK को लेकर ICC को भेजा कड़ा संदेश?
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से यह चर्चा तेज हो गई है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से भारत और पाकिस्तान को भविष्य के ग्लोबल इवेंट में एक ही ग्रुप में न रखने का अनुरोध किया है। हालांकि, बीसीसीआई ने इन अटकलों को नकारते हुए स्थिति को स्पष्ट किया है।
BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पहले ही स्पष्ट किया कि बोर्ड इस मामले में सरकार की सलाह के अनुसार कदम उठाएगा। क्रिकबज से बात करते हुए बीसीसीआई के एक टॉप ऑफिसर ने कहा कि उन्हें इस प्रकार की सूचना नहीं है, और उन्होंने इन अटकलों को अफवाह करार दिया। हालांकि, बोर्ड देश की भावनाओं को समझता है, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई स्थिति नहीं है।

महिला वनडे वर्ल्ड कप और पाकिस्तान का वेन्यू
भारत में आयोजित होने वाला अगला ICC इवेंट महिला वनडे वर्ल्ड कप है, जो सितंबर-अक्टूबर 2025 में होगा। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है और यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें कोई ग्रुपिंग नहीं होगी। पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे और बीसीसीआई को उस वेन्यू का चयन करना होगा।
एशिया कप और संभावित भारत-पाकिस्तान मैच
महिला वनडे वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप का आयोजन होगा, जिसे BCCI मेजबान है। यह टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा और इसका आयोजन सितंबर में होने की संभावना है। एशिया कप की मीडिया अधिकारों की डील में यह शर्त है कि हर सीजन में कम से कम दो भारत-पाकिस्तान मैच होंगे और यदि ये दोनों टीमें फाइनल में मिलती हैं, तो तीसरा मैच भी संभव हो सकता है।
🚨 BCCI BOYCOTTS PAKISTAN. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 24, 2025
- There's speculation that the BCCI has written a letter to the ICC to not club India and Pakistan in the same group at the ICC events. (Cricbuzz). pic.twitter.com/BBfG4gWear
2023 एशिया कप और आगामी सीजन का फॉर्मेट
2023 में एशिया कप हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला गया था, जिसमें भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में थे। दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए थे- एक लीग स्टेज में और दूसरा सुपर फोर में। हालांकि, दूसरे मुकाबले में बारिश ने खलल डाला और पाकिस्तान फाइनल में पहुंचने में असफल रहा। भारत ने फिर श्रीलंका को हराकर टूर्नामेंट जीत लिया।
आगामी एशिया कप के लिए वेन्यू का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन यह निश्चित माना जा रहा है कि अंतिम निर्णय भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते या घटते तनाव के आधार पर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications