'निजी बातें लीक करने में शर्म आनी चाहिये', साहा के बयान पर भड़के सौरव गांगुली के भाई स्नेहाशीष
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच 4 मार्च से खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये शनिवार को चयनकर्ताओं ने 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया जिसमें सीनियर खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई। श्रीलंका दौरे के लिये अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, इशांत शर्मा और ऋद्धिमान साहा जैसे प्लेयर्स को टीम से बाहर कर दिया गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया, हालांकि असली विवाद टीम सेलेक्शन से ज्यादा भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा के बयान से हुआ है, जिन्होंने राहुल द्रविड़ के नेतृत्व वाले टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं को लेकर बड़े खुलासे किये।

इतना ही नहीं साहा ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से हुई अपनी बात को लेकर भी बड़ी खुलासा किया और चीजों के अचानक बदल जाने पर सवाल खड़े किये। साहा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिये अपने बयान में सौरव गांगुली से अपनी हुई एक निजी बातचीत का भी खुलासा किया है और बताया कि कैसे उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।
और पढ़ें: IND vs SL: गंभीर है दीपक चाहर की इंजरी, सिर्फ श्रीलंका सीरीज ही नहीं आईपीएल से भी हो सकते हैं बाहर

गांगुली के भाई ने साहा का लताड़ा
साहा के इस बातचीत को सार्वजनिक करने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के भाई और बंगाल क्रिकेट संघ के सचिव स्नेहाशीष गांगुली ने प्रतिक्रिया दी है और इस विकेटकीपर बल्लेबाज को फटकारा है। स्न्हाशीष गांगुली का मानना है कि साहा ने इस बातचीत को सार्वजनिक कर गलती की है, उन्हें बंगाल की टीम से बाहर रहने के बजाय रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लेना चाहिये था।
साहा के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए स्नेहाशीष ने कहा,'पर्सनली मुझे लगता है कि बीसीसीआई अध्यक्ष, टीम मैनेजमेंट और मुख्य चयनकर्ता ने उनसे जो बात की थी वो पूरी तरह से निजी थी, उन्हें सार्वजनिक नहीं करना चाहिये था। साहा ने बंगाल की टीम से बाहर रहने के पीछे अपने व्यक्तिगत कारण बताये थे और हमने उनका सम्मान किया। वो चाहें तो रणजी ट्रॉफी खेल सकते हैं और टीम में शामिल होने के लिये दरवाजे हमेशा ही उनके लिये खुले हैं।'

जानें क्या बोले थे सौरव गांगुली
भारतीय टीम में चयन नहीं होने के बाद साहा ने इंटरव्यू दिया और बताया कि जब न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में उन्होंने नाबाद 61 रनों की पारी खेलकर ड्रॉ कराया था तो सौरव गांगुली ने उन्हें व्हाटसएप पर मैजेस कर कहा था कि जब तक मैं बीसीसीआई अध्यक्ष हूं आपको टीम में अपनी जगह की परवाह नहीं करनी है।
साहा ने कहा,'जब कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैंने नाबाद 61 रनों की पारी खेली थी तो दादा ने मुझे मैसेज कर बधाई दी और कहा था कि जब तह मैं यहां पर हूं आप टीम में बने रहेंगे। उनके मैसेज ने मेरा आत्म-विश्वास बढ़ाया था, लेकिन मुझे अभी बस यह समझने में परेशानी हो रही है कि चीजें अचानक से इतनी तेजी के साथ कैसे बदल सकती हैं।'

चेतन शर्मा ने मुझे कुछ और ही बताया था
वहीं टीम सेलेक्शन को लेकर मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने साफ किया कि मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहता है, लेकिन सीनियर खिलाड़ियों के लिये टीम के दरवाजे खुले हुए हैं, अगर वो रणजी ट्रॉफी में खेलकर रन बनाते हैं और विकेट लेते हैं तो वापसी कर सकते हैं। हालांकि साहा ने चेतन शर्मा के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे जो बताया गया और जो कहा जा रहा है वो दोनों एक दूसरे से काफी अलग हैं।
उन्होंने कहा,'आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेतन शर्मा ने जो कहा और हमारे बीच जो बात हुई थी वो काफी अलग है। उन्होंने मुझे फोन कर पूछा था कि क्या मैं रणजी ट्रॉफी खेल रहा हूं, जिसके जवाब में मैंंने कहा कि अभी कुछ समय बाकी है। इसके बाद चेतन ने बताया कि चयन समिति लंबे समय के लिये एक युवा विकेटकीपर बल्लेबाज तैयार करने के बारे में सोच रही है और इसी को देखते हुए वह श्रीलंका सीरीज में एक नया चेहरा आजमाना चाह रहे हैं। उन्होंने मुझे श्रीलंका दौरे से बाहर रखने के बारे में बताया था, हालांकि जब मैंने उनसे पूछा सिर्फ श्रीलंका दौरा तो उन्होंने कहा कि आगे के लिये भी उन्हें नहीं चुना जायेगा।'












Click it and Unblock the Notifications