BCCI अपेक्स काउंसिल की मीटिंग हुई तय, रोहित शर्मा की कप्तानी पर हो सकती है चर्चा

बीसीसीआई अपेक्स काउंसिल की मीटिंग आईपीएल नीलामी से पहले होगी, इसमें रोहित शर्मा की कप्तानी सहित कई फैसले हो सकते हैं।

Rohit Sharma

BCCI Apex Counsil Meeting: बीसीसीआई की पेंडिंग चल रही अपेक्स काउंसिल की मीटिंग जल्दी ही होने जा रही है। आईपीएल ऑक्शन के ठीक दो दिन पहले इस मीटिंग का आयोजन किया जाना है। 21 दिसम्बर को बोर्ड ने अपेक्स मीटिंग रखने का फैसला लिया है। इसमें भविष्य की कई योजनाओं पर चर्चा की जानी है। इसके अलावा आईपीएल की नीलामी प्रक्रिया पर भी बात की जानी है।

मीटिंग में क्या अजेंडा होगा

मीटिंग में क्या अजेंडा होगा

Times Now की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा है कि मीटिंग में 12 पॉइंट्स का अजेंडा होगा। इसमें यह फैसला भी लिया जाएगा कि केन्द्रीय अनुबंध में किन खिलाड़ियों को प्रमोट करना है और कौन से खिलाड़ी हैं जिनको डिमोट करना है। इसके अलावा अनुबंध से बाहर किये जाने वाले खिलाड़ियों पर भी फैसला लिया जाएगा। घरेलू सीरीज में भारतीय टीम अब श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी। इसके लिए वेन्यू की पुष्टि भी की जाएगी।

प्रदर्शन को लेकर होगा रिव्यू

प्रदर्शन को लेकर होगा रिव्यू

भारतीय टीम के प्रदर्शन का रिव्यू भी इस मीटिंग में किया जाएगा। इसमें टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप में टीम इंडिया के खेल को लेकर रिव्यू होगा। टी20 प्रारूप में रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर भी सवाल है। भविष्य में उनकी पोजीशन क्या होगी, इस पर बात की जा सकती है। इसके अलावा एक और अहम चीज वनडे वर्ल्ड कप की योजना है। यह तय किया जाना है कि किन खिलाड़ियों को वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयार किया जाएगा। टूर्नामेंट के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है और यह भारत में ही होना है।

आईपीएल नीलामी प्रक्रिया भी अहम मुद्दा

आईपीएल नीलामी प्रक्रिया भी अहम मुद्दा

बोर्ड की मीटिंग के दो दिन बाद ही आईपीएल नीलामी की प्रक्रिया होनी है। ऐसे में बीसीसीआई इस पर जरूर चर्चा करेगी। हालांकि नीलामी बड़ी नहीं होगी लेकिन काफी खिलाड़ियों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। सभी 10 फ्रेंचाइजी का का प्रयास रहेगा कि अपने साथ कुछ दिग्गज नामों को जोड़ा जाए। 23 दिसम्बर को कोच्चि में आईपीएल ऑक्शन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+