विराट कोहली के 100वें टेस्ट को लेकर PCA ने लिया बड़ा फैसला, फैंस के लिए आई खुशखबरी

नई दिल्ली, मार्च 01। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 4 मार्च से खेला जाएगा। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए यह मैच बहुत स्पेशल रहने वाला है, क्योंकि यह मैच विराट के करियर का 100वां टेस्ट होगा। विराट के इस स्पेशल मैच के लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, इस मैच में अभी तक दर्शकों को अनुमति नहीं थी, लेकिन अब पीसीए ने ये फैसला किया है कि यह मैच दर्शकों की मौजूदगी में ही खेला जाएगा। हालांकि स्टेडियम में 50 फीसदी दर्शकों की ही अनुमति होगी। बीसीसीआई की तरफ से इसकी पुष्टि भी की गई है।

Virat Kohli 100th Test Match

कल से टिकट की बिक्री होगी शुरू

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी ने कहा है कि बीसीसीआई के साथ चर्चा करने के बाद ये फैसला हुआ है कि 4 मार्च को मोहाली में होने वाले भारत-श्रीलंका मैच के लिए 50 फीसदी दर्शकों को अनुमति दी जाए। ऐसे में पीसीए बुधवार से टिकटों की बिक्री शुरू करेगी। टिकट सिर्फ ऑनलाइन बुक होगी। पीसीए के अधिकारी ने कहा कि विराट का 100वां टेस्ट हमारे मैदान पर हो रहा है, ये हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है, इसलिए हम ये सुनिश्चित करेंगे कि ग्राउंड में दर्शकों के बीच कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाए

दर्शकों के साथ होगा मैच- जय शाह

इस फैसले को लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा है कि यह फैसला स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा लिया गया है। उन्होंने कहा कि मैंने पीसीए पदाधिकारियों से बात की है और उन्होंने पुष्टि की है कि इस ऐतिहासिक मैच के लिए फैंस की उपस्थिति ग्राउंड पर रहेगी। जय शाह ने कहा है कि मोहाली में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला पहला टेस्ट मैच बिना दर्शकों के नहीं होगा, यह बहुत खुशी की बात है कि कोहली के 100वें टेस्ट को देखते के लिए दर्शक मौजूद होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+