बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से पूरी तरह बाहर, यूनुस सरकार की निकली सारी अकड़, स्कॉटलैंड करेगी रिप्लेस
Bangladesh Cricket Team: क्रिकेट के गलियारों से इस वक्त एक ऐसी खबर आ रही है जिसने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर स्थिति साफ़ कर दी है। ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने सुरक्षा अपनी क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत भेजने से मना कर दिया है।
इसके साथ ही सभी आशंकाओं पर विराम लग गया है, अब बांग्लादेश बाहर हो गया है और स्कॉटलैंड को इवेंट में शामिल करने का रास्ता साफ़ हो गया है। आईसीसी ने बांग्लादेश को 24 घंटो का समय दिया था।

ढाका में आज अंतरिम सरकार से बात करने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपना फैसला बता दिया और कहा कि वे भारत में खेलने के लिए नहीं आएंगे। आईसीसी के ऊपर तमाम तरह का दबाव बनाने के बाद बांग्लादेश को मुंह की खानी पड़ी है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल का बयान
बीसीबी अध्यक्ष ने कहा कि हम ICC के साथ बातचीत जारी रखेंगे। हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में नहीं खेलेंगे। हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। ICC बोर्ड मीटिंग में कुछ हैरान कर देने वाले फैसले लिए गए। मुस्तफिजुर का मुद्दा कोई एक अलग मामला नहीं है। उस मुद्दे में भारत ही एकमात्र निर्णय लेने वाला था।
आगे उन्होंने कहा कि ICC ने हमारे मैच भारत से बाहर शिफ्ट करने के अनुरोध को खारिज कर दिया। हमें विश्व क्रिकेट की स्थिति को लेकर संदेह है। इसकी लोकप्रियता लगातार गिर रही है। 20 करोड़ लोगों को इससे दूर रखा गया है। क्रिकेट ओलंपिक में जा रहा है, लेकिन अगर हमारे जैसे देश को वहां जगह नहीं मिलती, तो यह ICC की विफलता है।
24 घंटे पहले आईसीसी के साथ हुई बैठक में वोटिंग हुई थी। इसमें बांग्लादेश को सिर्फ दो वोट मिले। इसमें एक खुद का और दूसरा पाकिस्तान का था। इसके अलावा अन्य सभी 14 सदस्यों ने मैचों को भारत में ही कराने के पक्ष में वोटिंग की और बांग्लादेश के खिलाफ फैसला सुन दिया। इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को अपनी सरकार से बात करने के लिए 24 घंटों का समय दिया था।
मुस्तफिजुर रहमान और IPL विवाद
आईपीएल 2026 की नीलामी और उसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के तरीके को बांग्लादेशी मीडिया और वहां की अंतरिम सरकार ने 'अपमानजनक' माना। बांग्लादेश का दावा है कि उनके स्टार खिलाड़ी को पर्याप्त सम्मान नहीं दिया गया।
सुरक्षा का बहाना
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अचानक खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने मांग रखी थी कि उनके मैच भारत के बजाय श्रीलंका में कराए जाएं। जब BCCI और ICC ने सुरक्षा का पूरा आश्वासन देने के बावजूद वेन्यू बदलने से मना कर दिया। बांग्लादेश को उकसाने में पाकिस्तान का बहुत बड़ा हाथ रहा।
क्या नुकसान हो सकता है
वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट का बहिष्कार करने पर ICC बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) पर करोड़ों डॉलर का जुर्माना लगा सकती है। साथ ही, भविष्य के बड़े टूर्नामेंट्स (जैसे 2027 वर्ल्ड कप) से भी टीम को सस्पेंड किया जा सकता है। बांग्लादेश को ICC से मिलने वाले सालाना रेवेन्यू शेयर में भारी कटौती का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा, टीम के मुख्य प्रायोजक (Sponsors) भी पीछे हट सकते हैं, जिससे वहां का घरेलू क्रिकेट ढांचा चरमरा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications