BAN vs SL: श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच दूसरे टी20 में टक्कर आज, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट
BAN vs SL Pitch and Weather: श्रीलंकाई टीम ने बांग्लादेश दौरे पर अपने पिछले मैच को रोमांचक अंदाज में जीत लिया था। अंतिम ओवर में श्रीलंका ने जीत दर्ज करते हुए मेजबान बांग्लादेश को पराजित कर दिया था। 3 रनों से मेहमान टीम ने मुकाबला अपने नाम किया था। अब एक बार फिर से दोनों के बीच भिड़ंत है।
दूसरा टी20 मुकाबला आज खेला जाएगा। बांग्लादेश के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। इस मुकाबले में हार का मतलब सीरीज गंवा देना है। ऐसे में मेजबान टीम जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाना चाहेगी। दूसरी तरफ श्रीलंकाई टीम सीरीज कब्जाने के लिए अपना शत प्रतिशत देना चाहेगी।

श्रीलंका और बांग्लादेश दूसरा टी20, पिच रिपोर्ट
सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती है। बल्लेबाजों को रन बनाने में मुश्किल होती है लेकिन पिछले मैच में पिच अच्छी थी और दोनों टीमों ने स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया था। इस बार भी कुछ ऐसी ही विकेट देखने को मिल सकती है। टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया जा सकता है।
श्रीलंका और बांग्लादेश दूसरा टी20, वेदर रिपोर्ट
एक बार फिर से रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद की जा सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान की बात की जाए, तो यह 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। ओवरऑल मौसम साफ़ रहेगा और दर्शकों को एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा।
श्रीलंका और बांग्लादेश हेड टू हेड
इस टैली में श्रीलंकाई टीम लीड कर रही है और बांग्लादेश पीछे है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 14 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें श्रीलंकाई टीम ने 10 मुकाबले जीते हैं। बांग्लादेश की टीम को महज 4 ही मैचों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। बांग्लादेश की टीम निश्चित रूप से इस अंतर को कम करने का प्रयास करेगी।












Click it and Unblock the Notifications