BAN vs NED: बांग्लादेश-नीदरलैंड्स में जोरदार टक्कर आज, कितने बजे शुरू होगा मैच? कैसे देखें लाइव मुकाबला

BAN vs NED: एशिया कप के लिए बांग्लादेश ने तैयारी शुरू कर दी है और नीदरलैंड्स के खिलाफ आज मैच खेला जाना है। सिलहट में होने वाले टी20 में घरेलू टीम एक जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी। एशिया कप खेलने वाली लगभग हर टीम कहीं न कहीं इंटरनेशनल मैच खेलने का प्रयास कर रही हैं। टीम इंडिया रेस्ट कर रही है।

अगले साल टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में होना है। उसे देखते हुए नीदरलैंड्स ने बांग्लादेश दौरा करने का निर्णय लिया। डच टीम पहली बार बांग्लादेश दौरे पर है। तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज है।

Bangladesh vs Netherlands

भारतीय समय के अनुसार इस मैच की शुरुआत शाम 5:30 बजे हो जानी है। मुकाबले का टॉस शाम 5 बजे होगा। दोनों टीमों में बांग्लादेश को मजबूत माना जा सकता है। घरेलू कंडीशंस का फायदा भी बांग्लादेश की टीम उठाने वाली है।

जहां तक इस मैच के लाइव प्रसारण का सवाल है, तो भारत में कोई टीवी चैनल इस मैच का सीधा प्रसारण नहीं करेगा। फैन्स को ओटीटी पर यह मैच देखने का मौका मिलने वाला है। ओटीटी प्लेटफॉर्म में फैनकोड का पास मैच प्रसारित करने के अधिकार हैं, वहां लाइव देखा जा सकता है। हालांकि इसके लिए सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।

कैसी रहेगी पिच

जहां तक पिच का सवाल है, तो यह स्पिनरों के लिए मददगार रहने वाली है। बांग्लादेश आम तौर पर इस तरह की पिचें बनाकर विपक्षी टीम को हराने का काम करता है। यह कई बार हुआ है। एक तरह से ये डेड पिचों की तरह होती हैं।

बांग्लादेश टीम: तंजीद हसन तमीम, परवेज़ हुसैन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदयो, जाकिर अली, शमीम हुसैन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, शरीफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन, नासुम अहमद, नुरुल हसन, सैफ हसन, तास्किन अहमद

नीदरलैंड्स टीम: मैक्स ओ'डॉउड, विक्रमजीत सिंह, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), नोआ क्रोस, सेड्रिक डी लांग, तेजा निडामनुरु, सिकंदर जुल्फिकार, सेबास्टियान ब्राट, आर्यन दत्त, डैनियल डोरम, पॉल वान मीकेरेन, बेन फ्लेचर, काइल क्लेन, टिम प्रिंगल, शारीज़ अहमद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+