Bangladesh vs Ireland 2nd T20I: आयरलैंड लेना चाहेगा अफगानिस्तान से सबक, दोनों टीमों की संभावित इलेवन

BAN vs IRE 2nd T20 Playing 11: बांग्लादेश की टीम जहां इस टी20 सीरीज को जीतने के मकसद से उतरेगी तो वहीं आयरलैंड की टीम के सामने उलटफेर करके सीरीज बराबर करने का मौका है।

Bangladesh vs Ireland 2nd T20

Ireland vs Bangladesh T20I: आयरलैंड क्रिकेट टीम बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना दूसरा टी20 मैच खेलने के लिए तैयार है जो बुधवार 29 मार्च को चटोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में होगा। बांग्लादेश ने बारिश से प्रभावित पहला मैच डकवर्थ लुईस तरीके से 22 रन से जीतकर 1-0 से बढ़त दर्ज की हुई है। अब तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला होगा। मेजबान ओपनर रॉनी तालुकदार ने पहले मैच में शानदार अर्धशतक लगाया था और लिटन दास ने 23 गेंदों में 47 रन जोड़कर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवरों में 207/5 का स्कोर बनाने में मुख्य भूमिका निभाई। (Image: Bangladesh Cricket Twitter)

आयरलैंड की टीम अफगानिस्तान से सबक लेना चाहेगी

अगर ऐसा ही एक और मुकाबला कल होता है तो आयरलैंड के लिए सीरीज हारने का खतरा है। लेकिन क्रिकेट के इस फॉर्मेट में आयरलैंड की टीम अफगानिस्तान से सबक लेना चाहेगी जिसने हाल ही में शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान को 2-1 से मात देकर इतिहास रच दिया। ये अफगानों की पड़ोसियों के खिलाफ पहली टी20 सीरीज जीत थी।

बांग्लादेश है सीरीज जीतने का दावेदार

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में क्रेग यंग ने दो विकेट लिए, जबकि ग्राहम ह्यूम और हैरी टेक्टर ने एक-एक विकेट लिया। बल्लेबाजी में भी पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड को तेज शुरुआत दी, लेकिन वे आठ ओवर में सिर्फ 81/5 का स्कोर बनाने में सफल रहे और उन्हें बारिश के चलते 22 रन की निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा। आयरिश टीम एक पूरा मैच चाहेगी जिसमें बारिश का दखल ना हो। वहीं, बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ अपने पिछले पांच टी20 मुकाबलों में से चार जीते हैं और वे सीरीज जीतने के लिए ही उतर रहे हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन-

बांग्लादेश Bangladesh Cricket Team

तौहीद ह्रदोय, नजमुल हुसैन शंटो, शमीम हुसैन, रोनी तालुकदार, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, लिटन दास (विकेटकीपर), तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, नसूम अहमद

आयरलैंड Ireland Cricket Team

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), हैरी टेक्टर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, कर्टिस कैम्फर, ग्राह्म ह्यूम, जीआर अडायर, लॉकरेन टकर (विकेटकीपर), मार्क अडायर, बेंजामिन व्हाइट, क्रेग यंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+