BAN vs AFG, 1st T20: बांग्लादेश-अफगानिस्तान टी-20 में टक्कर को तैयार, ऐसे देखें लाइव, जानें संभावित प्लेइंग 11

Bangladesh vs Afghanistan, 1st T20I playing 11: सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच पहला टी-20 मुकाबला खेला जाने वाला है। बांग्लादेश ने टेस्ट में एतिहासिक जीत दर्ज की थी। वहीं अफगानिस्तान ने पलटवार करते हुए वनडे सीरीज को अपने नाम किया था। ऐसे में अब दोनों टीमों के लिए टी-20 सीरीज बेहद अहम होने वाली है।

अफगानिस्तान दे सकती है टक्कर: बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान का रिकॉर्ड टी-20 में शानदार रहा है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में एक बार फिर अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश पर हावी हो सकती है। अफगानिस्तान के बल्लेबाज और गेंदबाजों ने वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। वह अपने इस परफॉर्मेंस को टी-20 सीरीज में भी जारी रखना चाहेंगे।

Bangladesh vs Afghanistan 1

हजरतुल्लाह जजई कर सकते हैं बड़ा स्कोर: हजरतुल्लाह जजई इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में बांग्लादेश के गेंदबाजों के सामने उन्हें रोकने की बड़ी चुनौती होगी। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक 1 शतक और 3 अर्धशतक जमा चुके हजरतुल्लाह जजई पहले टी-20 मैच में भी बड़ा स्कोर बना सकते हैं। हजरतुल्लाह जजई के अलावा हमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम ज़दरान, नजीबुल्लाह ज़दरान और मोहम्मद नबी भी बांग्लादेश के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले को भारत में टीवी पर लाइव प्रसारण नहीं किया जा रहा है। इसे आप मोबाइल पर फैनकोड एप पर देख सकते हैं। दोनों टीमों के ऑफिश्यली ट्विट हैंडल से भी मैच का अपडेट लिया जा सकता है। इसके अलावा आप हमारी वेबसाइट के जरिए मैच से जुड़ी खबर पढ़ सकते हैं।

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोनी तालुकदार, लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन ध्रुबो, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान।

अफ़ग़ानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, इब्राहिम ज़दरान, नजीबुल्लाह ज़दरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), करीम जनत, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+