IND-U19 vs BAN-U19: भारत-बांग्लादेश के बीच वनडे मैच आज, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट
IND-U19 vs BAN-U19, Mangaung Oval Bloemfontein Pitch Report: अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम शनिवार यानी कि 20 जनवरी को अपना पहला मुकाबला खेलने वाली है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत का सामना 20 जनवरी को बांग्लादेश से होने वाला है। अपने अभियान की शुरुआत भारतीय टीम जीत के साथ करना चाहेगी। ग्रुप ए में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें भी बनी हुई है। मैंगौंग ओवल, ब्लोमफ़ोन्टेन मैदान पर होने वाले इस मुकाबले को दोनों ही टीम जीतना चाहेगी।
पांच बार भारत ने जीता है खिताब: साल 2024 में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका की टीम कर रही है। भारतीय टीम पांच बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमा चुकी है। वहीं बांग्लादेश की टीम को अब तक सिर्फ एक बार वर्ल्ड कप का टाइटल नसीब हुआ है। बांग्लादेश की टीम भले ही भारत के मुकाबले कम वर्ल्ड कप मैच जीते हो, लेकिन भारतीय टीम बांग्लादेश को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी।

जानिए पिच से किसे मिलेगा फायदा: भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाला यह वनडे मुकाबला हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है। मैंगौंग ओवल, ब्लोमफ़ोन्टेन की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद होता रहा है। यहां पर बल्लेबाज जमकर रन बनाते हैं। गेंदबाजों को इस पिच से कुछ खास मदद नहीं मिलती है। इस वजह से इस मैदान पर अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलता है।
टॉस होगा अहम: टॉस जीतने वाली टीम इस मैदान पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है। पिच शुरुआती कुछ ओवर में गेंदबाज को थोड़ा मदद जरूर करती है। लेकिन लक्ष्य का पीछा करना इस पिच पर आसान रहा है।
ऐसा रहेगा मौसम: वहीं मौसम की बात करें तो भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 20 जनवरी यानी कि शनिवार को मैंगौंग ओवल, ब्लोमफ़ोन्टेन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई जा रही है। बारिश इस मुकाबले में किसी भी तरह की खलल नहीं डालेगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को पूरे 50-50 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।
भारत अंडर-19 प्लेइंग इलेवन: आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, प्रियांशु मोलिया, उदय सहारण (कप्तान), सचिन धस, मुशीर खान, अरावली अवनीश राव, मुरुगन पेरुमल अभिषेक, सौम्य कुमार पांडे, राज लिम्बानी, नमन तिवारी।
बांग्लादेश अंडर-19 प्लेइंग इलेवन: आशिकुर रहमान शिबली, जिशान आलम, चौधरी एमडी रिजवान, अरिफुल इस्लाम, शिहाब जेम्स, अहरार अमीन, महफुजुर रहमान रब्बी (कप्तान), शेख परवेज जिबोन, रोहनात दौला बोर्सन, इकबाल हसन एपीपी वासी सिद्दीकी, मारूफ मृधा।












Click it and Unblock the Notifications