T20 World Cup 2026 के लिए बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान, हिंदू खिलाड़ी कप्तान, मुस्तफिजुर को भी मिली जगह
Bangladesh T20 World Cup 2026 Squad: भारत और श्रीलंका में होने वाले ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। रविवार (4 जनवरी) को घोषित इस टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज लिटन कुमार दास को सौंपी गई है, जबकि मोहम्मद सैफ हसन उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे। बांग्लादेश में हिंदूओं के प्रति हिंसा के बावजूद टीम की कमान एक हिंदू खिलाड़ी को सौंपी गई है।
मुस्तफ़िज़ुर रहमान को भी मिली जगह (Bangladesh T20 World Cup 2026 Squad)
यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट संबंधों में भारी तनाव देखा जा रहा है। मुस्तफ़िज़ुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद से दोनों देशों के बीच कड़वाहट बढ़ी है। बांग्लादेश ने अपनी टीम में अनुभव और युवा जोश का संतुलन बनाने की कोशिश की है। टीम की गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी मुस्तफ़िज़ुर रहमान और तस्कीन अहमद के कंधों पर होगी, जो तेज गेंदबाजी विभाग का नेतृत्व करेंगे। वहीं, स्पिन विभाग में रिशाद हुसैन को मुख्य खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

वेन्यू को लेकर गहराया विवाद
बांग्लादेश की टीम घोषित तो हो गई है, लेकिन वे मैच कहां खेलेंगे, इस पर अब भी सस्पेंस बरकरार है। मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार, बांग्लादेश को अपने ग्रुप स्टेज के सभी मैच भारत में खेलने हैं। उनके तीन मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में (वेस्टइंडीज, इटली और इंग्लैंड के खिलाफ) और आखिरी ग्रुप मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में (नेपाल के खिलाफ) होने तय हैं।
हालांकि, भारत के साथ बिगड़ते संबंधों और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने ICC से गुहार लगाई है कि उनके मैचों को भारत से हटाकर श्रीलंका शिफ्ट कर दिया जाए। अगर ICC इस मांग को मान लेता है, तो यह टूर्नामेंट के प्रबंधन के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम: लिटन कुमार दास (कप्तान), मोहम्मद सैफ हसन (उप-कप्तान), तंजिद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहान, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नासुम अहमद, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन और शोरफुल इस्लाम।












Click it and Unblock the Notifications