बांग्लादेश टीम में दो पुराने खिलाड़ियों की वापसी, अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 टीम का हुआ ऐलान

Bangladesh team against Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद अब टी20 सीरीज की बारी है। बांग्लादेश ने दो मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी गई। इस टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। कुछ पुराने नामों की वापसी भी हुई है।

टेस्ट मैच खेलने के बाद सफेद गेंद सीरीज जुलाई में होगी। अफगानिस्तान की टीम इसमें खेलने के लिए वापस बांग्लादेश दौरे पर जाएगी। कुछ अफगानी खिलाड़ी टेस्ट के चौथे दिन चले गए थे। चौथे दिन ही अफगानिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था।

bangladesh team 1

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ता मिन्हाजुल आबेदीन ने कहा कि हमने हमने रोटेट करने के लिए पांच गेंदबाजों को शामिल किया है। इस वजह से टीम में इबादत होसैन को लाया गया है। हम समझते हैं कि अगर उनको शामिल किया जाता है, तो आगामी कार्यक्रम के लिए प्रोसेस में रहेंगे।

इबादत के अलावा अफीफ को भी टीम में शामिल किया गया है। अफीफ को वनडे टीम में भी लिया गया है। जाकिर अली टी20 टीम में अपना स्थान बचाने में सफल नहीं हो पाए। उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

आबेदीन ने कहा कि हम हर सीरीज में कुछ खिलाड़ियों को टेस्ट करने के लिए मौका देते हैं। यह उनको मैचों में खिलाकर या उनको ड्रेसिंग रूम में देखकर किया जाता है। हमने जाकिर को इसलिए चुना था ताकि देख सकें कि वह एक निश्चित परिस्थिति में किस तरह बर्ताव करते हैं।

बांग्लादेश टीम इस प्रकार है

शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन कुमेर दास, रोनी तालुकदार, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, एबादत हुसैन चौधरी, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, अफीफ हुसैन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+